लतीफ भट का शव घर से 160 KM दूर दफनाया गया, रात 10 बजे हुआ अंतिम संस्कार; परिवार के सिर्फ 8 लोग रहे मौजूद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय कमांडर लतीफ भट को बुधवार देर रात दफना दिया गया। उसका अंतिम संस्कार रात करीब 10 बजे घर से लगभग 160 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले की बंगस घाटी के एक गांव में किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद रहे। परिजनों को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी गई, लेकिन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक थी। लतीफ का परिवार कुपवाड़ा जिले के ख्रेवान गांव में रहता है।…

Read More