मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छजलैट क्षेत्र के कांठ रोड पर लदावली के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह बिजनौर जा रही थी। कांठ रोड पर लदावली के पास बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के…
Read More