आज से लगातार 4 दिन बैंकिंग सेवाओं पर असर, सरकारी बैंक रहेंगे बंद; हड़ताल के साथ इन छुट्टियों का भी पड़ेगा असर

नई दिल्ली: बैंक यूनियनों ने हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते खास तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसके बाद शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां हैं, जबकि 14 सितंबर को कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंग सेवाओं पर इस हड़ताल का असर कई राज्यों में लगातार चार दिनों तक देखने को मिल सकता है।…

Read More