नई दिल्ली: नेपाल में मंगलवार सुबह आए भूकंप के तेज झटकों का असर भारत के कई राज्यों में महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। झटके बिहार के कई जिलों से लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में बताया गया…
Read More