चन्दौली: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले से एक प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौगढ़ क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी गांव पण्डी की कई महिलाओं ने अपने जीवन में कभी किसी शहर का दर्शन नहीं किया था। जब यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो मिशन शक्ति 5.0 के तहत उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की गई। चन्दौली पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को वाराणसी ले जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनोखी जानकारी…
Read MoreTag: महिला सम्मान
‘देर रात फोन पर बात करना चरित्रहीनता का प्रमाण नहीं’, दिल्ली कोर्ट की सख्त टिप्पणी; पत्नी की CDR मांगने वाले पति को झटका
नई दिल्ली: घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में दिल्ली की साकेत सत्र अदालत ने महिलाओं की निजता और सम्मान को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि किसी महिला के देर रात किसी पुरुष से फोन पर बातचीत करने मात्र से उसके चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि आधुनिक भारतीय समाज में महिलाओं के पेशेवर और सामाजिक संबंधों को संकीर्ण नजरिए से नहीं देखा जा सकता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शुनाली गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि भारत अब…
Read More‘बेटियां राजनीति का विषय नहीं’; अखिलेश यादव की बेटी को लेकर वायरल पोस्ट पर BJP विधायक राजेश्वर सिंह का कड़ा संदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी परिवार, विशेष रूप से बेटियों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा…
Read More