पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, प्रसव के बाद अस्पताल ले जाई जा रही महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। मृतकों में वह महिला भी शामिल है, जिसे प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस दानो धंधल स्थित एक बुनियादी स्वास्थ्य केंद्र से महिला को जिला अस्पताल मीठी लेकर जा रही थी। इसी दौरान चालक एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर को…

Read More