शैम्पेन की फुलझड़ियों से लगी आग, Swiss Ski Resort में 40 की मौत

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

दक्षिणी स्विट्ज़रलैंड के मशहूर स्की रिसॉर्ट में एक बार में लगी भीषण आग ने पूरे यूरोप को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 119 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जांच में बड़ा खुलासा

वलआए (Valais) की अटॉर्नी जनरल बियुट्रिस पिलाउड ने पुष्टि की है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत Sparkling Candles (फुलझड़ियों) से हुई, जिन्हें शैम्पेन की बोतलों पर सजावट के तौर पर लगाया गया था।

ये फुलझड़ियां छत के बेहद करीब रखी गई थीं, जिससे आग ने कुछ ही सेकेंड में विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी तेज़ क्यों फैली?

जांच एजेंसियों के मुताबिक बार की सीलिंग बेहद लो थी। इंफ्लेमेबल डेकोर मौजूद था। भीड़ ज्यादा होने से रिस्क फैक्टर कई गुना बढ़ गया।

हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि अन्य संभावनाओं की भी जांच जारी है, ताकि किसी भी चूक को नजरअंदाज न किया जाए।

घायलों की स्थिति

इस हादसे में 119 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 113 की पहचान कर ली गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एक तरफ लोग जश्न में डूबे थे, दूसरी तरफ सुरक्षा नियम फाइलों में सो रहे थे। सवाल यही है— क्या एक चमकदार सेलिब्रेशन, इतनी बड़ी कीमत मांगता है?

यह घटना अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि यूरोप के पर्यटन स्थलों में सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बड़ा सवाल बन चुकी है।

नया साल, पुरानी धमकी! आसिम मुनीर बोले– जवाब ठोस होगा, भारत ने दिखाया सबूत

Related posts

Leave a Comment