
आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के फैंस की धड़कनें तब बढ़ गईं, जब खबर आई कि उपकप्तान शुभमन गिल नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए।
नेट्स पर चोटिल हुए शुभमन, बल्ला छोड़ा और दर्द से कराहे
प्रैक्टिस सेशन के दौरान जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, एक तेज़ गेंद सीधे उनके हाथ पर आकर लगी।
उन्होंने तुरंत बल्ला छोड़कर अपना हाथ पकड़ लिया, और कुछ देर के लिए मैदान पर सन्नाटा छा गया।
फीजियो तुरंत मैदान पर दौड़े, और वहीं मौजूद कोच गौतम गंभीर ने भी हालचाल जाना। गंभीर का चेहरा देख ऐसा लगा मानो DRS कॉल गलत चला गया हो!
लेकिन कुछ देर बाद वापस मैदान पर लौटे गिल
चोट लगने के बाद कुछ समय के लिए सबको लगा कि शायद गिल ये महामुकाबला मिस कर सकते हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद, गिल दोबारा नेट्स पर लौटे और बल्लेबाजी करते नजर आए।
यानी अब क्लियर है —“गिल खेलेंगे! और शायद खेल कर ही पाकिस्तानियों का खेल भी बिगाड़ेंगे!”
UAE के खिलाफ भी दिखा चुके हैं फॉर्म
एशिया कप 2025 के पहले मैच में गिल ने यूएई के खिलाफ ताबड़तोड़ 20 रन बनाए थे, वो भी सिर्फ 9 गेंदों पर। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। फॉर्म में भी हैं और अब फिटनेस की ग्रीन सिग्नल भी मिल चुकी है।

इंग्लैंड दौरे पर कप्तान, अब एशिया कप में उपकप्तान
गिल की फॉर्म और फिटनेस दोनों की बात करें तो इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई और 754 रन जड़ डाले थे। अब एशिया कप 2025 में उपकप्तान हैं, और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है — खासकर पाकिस्तान जैसे मैच में!
फैंस की राहत – “गिल है तो दिल है!”
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले शुभमन की फिटनेस को लेकर जो सस्पेंस फिल्म चल रही थी, उसका हैप्पी एंडिंग हो चुका है।
अब सबकी निगाहें होंगी गिल की ओपनिंग पर और उनके बल्ले से निकलते सिक्सर्स पर।
शुभमन गिल चोटिल ज़रूर हुए थे, लेकिन वो मैदान पर वापसी कर चुके हैं। भारत बनाम पाकिस्तान मैच में गिल की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। अब फैंस को उम्मीद है कि गिल बल्ले से वही काम करें, जो बुमराह गेंद से करते हैं — तबाही मचाना!
न नजर आईं, न टिकीं! BB 19 से नतालिया जानोजेक OUT!
