
बॉलीवुड में स्लो-मो कार ब्लास्ट और स्टंट्स के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर इस बार कोई फिल्मी शूट नहीं, बल्कि रियल लाइफ गोलियां चलीं।
मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके आवास के बाहर देर रात 4 राउंड फायरिंग की खबर ने पुलिस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हड़कंप मचा दिया।
पुलिस ने इलाका किया सील, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची, पूरे इलाके को सील कर दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर मीडिया माइक्स, पुलिस बैरिकेड्स और हाई अलर्ट माहौल है।
राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सवाल वही पुराना: हमला क्यों और किसने किया?
पुलिस के सामने इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है “टारगेट कौन था और मैसेज किसके लिए?”
हमलावरों की पहचान अब तक नहीं। फायरिंग का मकसद साफ नहीं। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी। यानी कहानी अभी आधी भी नहीं खुली है।
पहले भी निशाने पर रह चुके हैं सेलेब्स
रोहित शेट्टी अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ समय में सलमान खान, कपिल शर्मा, एल्विश यादव और AP Dhillon जैसे सेलेब्स के घरों के बाहर भी फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
फिल्मों में विलेन हार जाता है, लेकिन रियल लाइफ में सिक्योरिटी सिस्टम बार-बार टेस्ट में फेल हो रहा है।

रोहित शेट्टी: एक्शन फिल्मों का सुपरहिट नाम
रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को ऐसे एक्शन सीन्स दिए हैं जिनमें कारें उड़ती हैं, पुलिस जीप पलटती हैं और हीरो मुस्कुराता है।
उनकी हिट फिल्मों में शामिल हैं Singham Series, Golmaal Franchise, Chennai Express, Simmba, Sooryavanshi, Dilwale, Circus
लेकिन इस बार कहानी डायरेक्टर की नहीं, सुरक्षा की स्क्रिप्ट पर सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस जांच जारी। फायरिंग के पीछे गैंग एंगल या धमकी की आशंका। सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर फिर बहस तेज।
सवाल बस एक जब कैमरे हर जगह हैं, तो अपराधी अभी भी क्यों बेखौफ हैं?
केरल बजट 2026: ASHA खुश, बेरोजगार मुस्कुराए, बुजुर्ग बोले—अब हमारी भी सुनी!
