Rashifal 12 July 2025 – सभी राशियों के लिए दैनिक राशिफल

चांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष (Aries)

धैर्य और संयम से मिलेगा सफलता का रास्ता।
आज के दिन जल्दबाजी से बचें। किसी अनिर्णीत कार्य में आगे न बढ़ें। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी को नई नौकरी का योग, मन खुश रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक लाभ के संकेत, परिवार में दिखेगी गर्मजोशी।
इनकम बढ़ेगी, लेकिन बिजनेस में सावधानी रखें। पारिवारिक रिश्ते अहम होंगे। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप संभव। संतान को लेकर निर्णय लेंगे।

मिथुन (Gemini)

मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन रिश्तों में संतुलन जरूरी।
रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। टीमवर्क से कार्य में सफलता। जीवनसाथी से विवाद की संभावना। किसी दूर के परिजन से निराशा संभव।

कर्क (Cancer)

रुके काम होंगे पूरे, घर में हो सकता है शुभ आयोजन।
मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। मन की चिंता दूर होगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या कोर्ट केस में राहत मिलेगी।

सिंह (Leo)

नई जिम्मेदारी मिलेगी, प्रेम में मजबूती आएगी।
नौकरी में पदोन्नति के योग। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता। एक से अधिक इनकम सोर्स बन सकते हैं। धैर्य से फैसले लें, बहकावे से बचें।

कन्या (Virgo)

सामान्य दिन, समझदारी से काम करें।
पार्टनरशिप में सोच-समझकर कदम रखें। काम और आराम में संतुलन बनाएं। माताजी ननिहाल जा सकती हैं। भागदौड़ बनी रहेगी।

तुला (Libra)

मेहनत का फल मिलेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सेहत में दिक्कत आ सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन शुभ है। वरिष्ठों की सेवा में समय दें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

व्यवसाय में अवसर, पर बहसबाजी से बचें।
बिजनेस में नया अवसर मिलेगा। पारिवारिक कलह से दूर रहें। संतान से उम्मीद पूरी होगी। कानून से जुड़े मामलों में धैर्य रखें।

धनु (Sagittarius)

आध्यात्मिक उन्नति, कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखें।
शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करें। बच्चों को परंपराएं सिखाएं। लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।

 मकर (Capricorn)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, निवेश सोच-समझकर करें।
कोई यात्रा हो सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद संभव। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। आपकी पहचान मजबूत होगी।

कुंभ (Aquarius)

नई शुरुआत का उत्तम समय, भाईचारे की भावना बनी रहेगी।
संतान के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला संभव। धार्मिक यात्रा के योग हैं। सामाजिक सरोकारों में हिस्सा लें। बुजुर्गों का साथ मिलेगा।

मीन (Pisces)

विदेश यात्रा की खुशखबरी, राजनीति में सफलता के योग।
बजट पर ध्यान दें। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। संतान प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। बच्चों से खुशखबरी संभव।

Related posts

Leave a Comment