
नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत को अब महज एक accident कहना सच से मुंह मोड़ना होगा। जिस कृत्रिम जलाशय में उनकी कार डूबी, वह कोई झील नहीं, बल्कि बिल्डर की लापरवाही और अथॉरिटी की आंख मूंद लेने की आदत से बना एक खतरनाक गड्ढा है — एक ऐसा गड्ढा, जिसमें सिर्फ कार नहीं, पूरा सिस्टम धंसता दिख रहा है।
50 एकड़ का ‘मौत का तालाब’: आंकड़े जो रोंगटे खड़े कर दें
जिस जलाशय में युवराज की जान गई करीब 49–50 एकड़ में फैला, 45 फीट से ज्यादा गहरा। 274 करोड़ लीटर सीवर वाटर से भरा। 1,100 Olympic Swimming Pools के बराबर। 2.74 लाख से ज्यादा टैंकरों जितना पानी। इतना विशाल जलाशय एक दिन में नहीं बन सकता, फिर सवाल सीधा है — सालों से नोएडा अथॉरिटी क्या कर रही थी?
ये झील नहीं, सिस्टम की चूक से बना जहरीला समंदर है
यह न तो प्राकृतिक तालाब है, न जल संरक्षण परियोजना। यह illegal excavation + sewage dumping + regulatory blindness का कॉम्बिनेशन है।
सबसे चौंकाने वाली बात? अथॉरिटी के पास आज तक यह डाटा नहीं कि ये प्लॉट आखिर किसका है। जब जमीन का मालिक ही नहीं पता, तो जिम्मेदारी किसकी?
तीन-तीन चेतावनियां, फिर भी फाइलें दबी रहीं
सोसाइटी निवासियों ने एक नहीं, तीन बार अथॉरिटी को खतरे की चिट्ठी लिखी। संभावित हादसे की चेतावनी दी। खुले और असुरक्षित जलाशय पर कार्रवाई मांगी। लेकिन जवाब में मिला — फाइलों की चुप्पी। अब वही चुप्पी एक युवा की जान ले चुकी है।
Rescue Failure: जब 80 लोग थे, फिर भी जान नहीं बची
सबसे तीखा सवाल यही है NDRF को सूचना देने में देरी क्यों हुई? 80 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे, फिर 1.45 घंटे तक रेस्क्यू क्यों नहीं हुआ? Divers और Steamer समय पर क्यों नहीं पहुंचे? यह लापरवाही नहीं, क्रिमिनल नेग्लिजेंस की तरफ इशारा करती है।
SIT जांच: सिस्टम की परतें उधड़ने लगीं
अब ADG भानू भास्कर के नेतृत्व में SIT, पुलिस कमिश्नर और DM से सवाल-जवाब। अथॉरिटी, प्रशासन और पीड़ित पक्ष से मैराथन मीटिंग। घटनास्थल पर फैक्ट वेरिफिकेशन। 5 दिन में चरणबद्ध जांच का फैसला।
SIT साफ कर चुकी है — जांच सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं, बचाव में हुई देरी की जिम्मेदारी भी तय होगी।

क्या सिस्टम को लाश चाहिए थी?
नोएडा में लगता है जब तक कोई मरता नहीं, फाइल हिलती नहीं। जब तक लाश नहीं गिरती, खतरा दिखता नहीं।
50 एकड़ का तालाब अगर किसी आम आदमी के घर के सामने होता, तो बुलडोजर कब का चल गया होता। लेकिन यहां — बिल्डर, अथॉरिटी और सिस्टम तीनों को लाइफ जैकेट मिली हुई थी। युवराज को नहीं।
सवाल जो सिस्टम से जवाब मांगते हैं
क्या ये मौत टाली जा सकती थी? हां।
क्या चेतावनी दी गई थी? हां।
क्या सिस्टम ने सुना? नहीं।
अब सवाल सिर्फ युवराज का नहीं, अगला नाम किसका होगा?
45 की उम्र, 14 करोड़ कार्यकर्ता और 2029 का दबाव – BJP के नए कप्तान की अग्निपरीक्षा
