“नीतीश का ‘चार शर्तों वाला दांव’—CM कुर्सी छोड़ने से पहले BJP को चेकमेट!”

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

पटना की सियासत में आजकल सन्नाटा नहीं…सस्पेंस गूंज रहा है। कुर्सी वही है…चेहरा वही है…लेकिन इरादे बदल चुके हैं। सबको लगा—नीतीश जाएंगे… और कहानी खत्म। लेकिन उन्होंने कहानी खत्म नहीं की—कहानी को ‘ट्विस्ट’ दे दिया।

“पुराने अंदाज में वापसी: जब चाल भी और चालाकी भी”

Nitish Kumar अब फिर उसी मोड में दिख रहे हैं—जहां हर फैसला सिर्फ फैसला नहीं…मैसेज होता है।

राज्यसभा जाने का फैसला—पहले ही सियासी हलचल मचा चुका था। अब इस्तीफे से पहले शर्तें—यह सीधा संकेत है कि ‘गेम अभी बाकी है।’

“चार शर्तें… और पूरी राजनीति उलझी”

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने साफ कर दिया— इस्तीफा कोई औपचारिकता नहीं होगा।

शर्त 1: नया CM फेस पहले घोषित हो
 शर्त 2: गृह मंत्रालय किसके पास होगा तय हो
 शर्त 3: विधानसभा अध्यक्ष किस पार्टी का होगा
 शर्त 4: विभागों का पूरा बंटवारा पहले तय

यानि— कुर्सी छोड़ने से पहले पूरी स्क्रिप्ट लिखी जाएगी।

“BJP के लिए क्यों बना ‘प्रेशर पॉइंट’?”

Bharatiya Janata Party के लिए यह स्थिति आसान नहीं है। चुनाव नीतीश के चेहरे पर लड़ा गया। जीत NDA को मिली लेकिन कंट्रोल अब भी नीतीश के हाथ में अगर नया चेहरा नीतीश को स्वीकार नहीं तो? सिस्टम फंस सकता है।

“पॉलिटिकल एक्सपर्ट की नजर: ‘यह सिर्फ इस्तीफा नहीं, पावर बैलेंस है’”

राजनीतिक विश्लेषक Surendra Dubey कहते हैं—

“नीतीश कुमार का यह कदम महज पद छोड़ने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सत्ता के ट्रांजिशन को अपने नियंत्रण में रखने की रणनीति है। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके बाद बनने वाली सरकार भी उनकी राजनीतिक सोच से बाहर न जाए।”

यह बयान साफ करता है— मामला कुर्सी का नहीं… कंट्रोल का है।

“JDU के अंदर भी खामोशी में हलचल”

Janata Dal United के अंदर भी सब कुछ सामान्य नहीं है। राज्यसभा जाने के फैसले पर पहले ही विरोध अब इस्तीफे की शर्तों पर नई चर्चा, पार्टी के अंदर सवाल उठ रहा है— “क्या यह ट्रांजिशन है… या टैक्टिकल मूव?”

“राज्यसभा से CM तक—पूरा गेमप्लान?”

30 मार्च— एक तारीख जो अब सिर्फ कैलेंडर में नहीं…सियासत में दर्ज हो चुकी है। विधान परिषद से इस्तीफा तय लेकिन CM पद पर suspense जारी यानी “Exit भी होगा… 👉 लेकिन script के मुताबिक।”

“क्या फिर होगा ‘पलटवार पॉलिटिक्स’?”

बिहार की राजनीति का इतिहास गवाह है यहां कुछ भी स्थायी नहीं होता। गठबंधन बदलते हैं, चेहरे बदलते हैं लेकिन खेल वही रहता है और इस बार— नीतीश खुद गेम डिजाइन कर रहे हैं।

Nitish Kumar ने एक बार फिर साबित किया राजनीति सिर्फ पद नहीं पावर मैनेजमेंट है। अब सबकी नजर एक ही सवाल पर है क्या BJP उनकी शर्तें मानेगी? या बिहार में फिर एक नया मोड़ आएगा?

ड्रोन अटैक से दहला कुर्दिस्तान—अब ईरान के खिलाफ खुल सकता है नया मोर्चा

Related posts

Leave a Comment