झांसी। आवेदक डॉ. संजय त्रिपाठी पुत्र स्व. बी.डी. शर्मा, निवासी चिरंजीवी हॉस्पीटल, मेडिकल रोड, झांसी की लिखित तहरीर के आधार पर वादी के अस्पताल में साफ-सफाई का काम करने वाली महिला के पुत्र दीपांशु अडजारिया द्वारा आवेदक के लाकर को कैंची से खोलकर चोरी करने व चोरी किए गए रुपये अपने पिता को दे देने के संबंध में थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 591/2026 धारा 306, 61(2)(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवाबाद रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व मे-
जिसके संबंध में थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त दीपांशु अडजरिया को मुखबिर की सूचना पर सखी के हनुमान मन्दिर के पास हाईवे किनारे स्थित जे०डी०ए० कॉलोनी जाने वाले रास्ते से चोरी किए गए माल ₹10,000/- नगद सहित गिरफ्तार किया गया।
