US Base पर मंडराया Drone, अंदर थे Top Ministers! बड़ी चेतावनी?

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

रात शांत थी… लेकिन आसमान में खामोशी नहीं थी। एक ड्रोन—बिना आवाज़, बिना पहचान—अमेरिकी आर्मी बेस के ऊपर मंडरा रहा था। और अंदर? देश के दो सबसे ताकतवर चेहरे मौजूद थे।
युद्ध अब सिर्फ मिसाइलों का नहीं रहा… ये नर्व वॉर बन चुका है। और ये डर… सीधे वॉशिंगटन तक पहुंच चुका है।

20वें दिन जंग का नया मोड़

मिडिल ईस्ट की जंग आज 20वें दिन में घुस चुकी है। United States और Israel की संयुक्त कार्रवाई ने Iran के कई बड़े चेहरों को खत्म कर दिया है बताया जा रहा है कि इसमें शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…असल खेल अब शुरू हुआ है। ईरान खुलकर कह रहा है “बदला होगा… और ऐसा होगा कि दुनिया देखेगी।”

US Army Base पर ‘खामोश खतरा’

घटना जिसने अमेरिका को हिला दिया एक अज्ञात ड्रोन का US आर्मी बेस के ऊपर मंडराना। उस वक्त बेस में मौजूद थे:

  • Marco Rubio
  • Pete Hegseth

सवाल ये नहीं कि ड्रोन आया कैसे…सवाल ये है—वो पकड़ा क्यों नहीं गया? ये सिर्फ सिक्योरिटी ब्रीच नहीं ये सीधा मैसेज है।

ईरान का साइलेंट वारफेयर

Iran अब पारंपरिक युद्ध नहीं लड़ रहा। ड्रोन, साइबर और साइकोलॉजिकल प्रेशर ये उसकी नई रणनीति है। सीधे हमला करने के बजाय डर पैदा करो, सिस्टम हिलाओ, और दुश्मन को अनिश्चितता में डालो।

ड्रोन की ये घटना उसी रणनीति का ट्रेलर लगती है।

वॉशिंगटन में हड़कंप, अंदरखाने डर

The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद वॉशिंगटन में सिक्योरिटी अलर्ट हाई कर दिया गया है। अंदरखाने जो डर है, वो साफ है अगर ड्रोन बेस तक पहुंच सकता है तो अगला कदम क्या होगा?

ग्लोबल असर: बाजार से लेकर राजनीति तक

इस घटना ने सिर्फ सैन्य हलकों में नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी बेचैनी बढ़ा दी है। निवेशक घबराए, तेल की कीमतें अस्थिर, कूटनीति दबाव में और भारत? हमेशा की तरह इंपोर्टेड संकट का बिल भरने के लिए तैयार।

जब बम गिरते हैं, तब बयान आते हैं “स्थिति नियंत्रण में है।”

लेकिन जब ड्रोन चुपचाप सिर के ऊपर आकर खड़ा हो जाए तब समझ आता है कंट्रोल सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में होता है, जमीन पर नहीं। ये जंग अब बंदूक से ज्यादा दिमाग की है। और फिलहाल डर का स्कोरकार्ड बराबरी पर है।

“मम्मी नहीं!”—7 साल की बेटी बनी ‘जीवन रक्षक’, मौत को मात देती चीख

Related posts

Leave a Comment