स्कूल मैराथन में तीसरा स्थान, कुछ मिनट बाद 15 साल की छात्रा की मौत

अजमल शाह
अजमल शाह

महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से सटे तालासरी तालुका के वेवजी गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने खेल, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था — तीनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोक भारती संस्था के भारती अकादमी इंग्लिश स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने वाली 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।

विडंबना यह रही कि छात्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन जीत का जश्न मनाने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई।

Third Position, Last Moment: क्या हुआ मैदान में?

यह घटना 3 जनवरी को हुई, जब स्कूल में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उमरगांव निवासी छात्रा रोशनी गोस्वामी ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की।

दौड़ खत्म करने के कुछ ही मिनट बाद रोशनी को सांस लेने में तकलीफ हुई। वह मैदान पर बैठ गई। कुछ ही पलों में बेहोश होकर गिर पड़ी। 

स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे पास के उमरगांव के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

खेल का मैदान, जो सपनों की शुरुआत माना जाता है, उसी दिन एक परिवार के लिए अंतिम पड़ाव बन गया।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दौड़ के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा

फिलहाल पुलिस ने ADR (Accidental Death Report) दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

सवाल जो सिस्टम से पूछे जाने चाहिए

यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई अनकहे सवालों को जन्म देती है। क्या छात्रों का pre-medical check-up हुआ था? क्या मौके पर trained medical staff और emergency support मौजूद था? क्या स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में health monitoring protocols का पालन हो रहा है?

जब पढ़ाई के साथ खेल को बढ़ावा दिया जाता है, तो सुरक्षा को सिर्फ औपचारिकता नहीं बनाया जा सकता।

कारकास में सिलसिलेवार धमाके, अमेरिकी हवाई हमले की आशंका

Related posts

Leave a Comment