इश्क इतना अंधा हुआ कि सास ही रास्ते से हटा दी! कत्ल की खौफनाक कहानी

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

लखनऊ की एक गली… जहां रोजमर्रा की जिंदगी चलती थी, वहां एक ऐसा सच दफन था जिसे सुनकर रिश्तों पर से भरोसा उठ जाए। ये कहानी सिर्फ एक हत्या की नहीं—ये कहानी है उस अंधे इश्क की, जो धीरे-धीरे इंसान को इंसान नहीं रहने देता।
और जब सच सामने आया… तो हर कोई बस यही पूछ रहा था—“क्या कोई रिश्ता इतना गिर सकता है?”

प्यार से शुरू हुई कहानी, कत्ल पर खत्म

चार साल पहले शुरू हुआ एक “सीक्रेट रिलेशन”… धीरे-धीरे जुनून बना…फिर जिद…और आखिर में—जुर्म

36 साल की रंजना और 21 साल के किराएदार राजन के बीच का रिश्ता सिर्फ उम्र का फासला नहीं तोड़ रहा था…ये घर की दीवारों के अंदर एक खतरनाक साजिश भी तैयार कर रहा था।

घर के अंदर पनपा ‘खतरा’

नीचे परिवार… ऊपर किराएदार…और बीच में एक ऐसा रिश्ता, जो हर दिन गहरा होता जा रहा था। सास निर्मला देवी को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने विरोध किया— बार-बार रोका, समझाया…लेकिन यही विरोध, इस कहानी का सबसे खतरनाक मोड़ बन गया।

साजिश: प्लानिंग इतनी ठंडी कि रूह कांप जाए

23 मार्च, दोपहर 2 बजे घर में सिर्फ तीन लोग: बहू, सास और एक मासूम बच्ची। CCTV कैमरा जानबूझकर बंद, सास को बांधा गया, गला दबाकर हत्या और फिर… दोनों ऐसे बाहर निकले जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

कुछ देर बाद कैमरा ऑन ताकि कहानी “नॉर्मल” लगे।

CCTV: जिसने झूठ की चादर फाड़ दी

शुरुआत में मामला लूटपाट जैसा दिखा…लेकिन CCTV फुटेज ने पूरा खेल पलट दिया। अंदर कैमरा बंद—ठीक उसी वक्त बाहर दोनों साथ दिखे डॉग स्क्वॉड ने सीधा रास्ता दिखाया…और पूछताछ में सच टूटकर बाहर आ गया।

पुलिस जांच: सच ज्यादा देर छुपा नहीं

राजन पहले टूटा…फिर रंजना का झूठ भी बिखर गया। दोनों ने कबूल किया “सास हमारे रिश्ते में रोड़ा थी… इसलिए हटाया”

पूर्व एसपी परेश पाण्डेय की तीखी टिप्पणी

“ये केस सिर्फ एक मर्डर नहीं है, ये सोशल और साइकोलॉजिकल फेल्योर का क्लियर एग्जाम्पल है। जब रिश्ते जिम्मेदारी से हटकर सिर्फ ‘इच्छा’ बन जाते हैं, तो अपराध लगभग तय हो जाता है। यहां प्लानिंग इतनी ठंडी थी कि ये इमोशनल नहीं, पूरी तरह क्रिमिनल माइंडसेट दिखाती है।”

समाज का ‘रिलेशनशिप अपडेट’

  1. पहले: सास-बहू का झगड़ा = टीवी सीरियल
  2. अब: सास-बहू का झगड़ा = क्राइम न्यूज़
  3. पहले: “घर की इज्जत बचाओ”
  4. अब: “CCTV बंद करो”

समाज कहता है—“संस्कार” और रियलिटी जवाब देती है—“स्क्रिप्ट बदल चुकी है”

रिश्तों का पतन या सोच की बीमारी?

ये केस सिर्फ एक परिवार का नहीं… ये उस मानसिकता का आईना है जहां रिश्ते बोझ बन जाते हैं इश्क जुनून बन जाता है और इंसान…अपराधी।

ये खबर सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं है…ये चेतावनी है जब रिश्ते टूटते हैं, तो आवाज नहीं आती लेकिन जब वो अपराध बनते हैं, तो समाज हिल जाता है। और इस केस में प्यार नहीं, पागलपन जीता… और इंसानियत हार गई।

केरल में ‘लाल बनाम हाथ’ के बीच कमल एंट्री, पुडुचेरी में NDA का पावर गेम!

Related posts

Leave a Comment