Lashkar-Army Nexus Exposed: कसूरी बोला– सेना से डायरेक्ट कनेक्शन

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे सबसे अहम नेता सैफुल्लाह कसूरी ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पाकिस्तान की “आतंक से दूरी” वाली कहानी की हवा निकाल दी है। एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण में कसूरी ने खुले मंच से स्वीकार किया कि लश्कर का सीधा कनेक्शन पाकिस्तानी सेना से है

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्कूल के मंच से नफरत का भाषण, गुब्बारों के बीच जहर

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफुल्लाह कसूरी गुब्बारों से सजे मंच पर खड़ा है। बच्चों और आम लोगों के बीच भारत के खिलाफ खुलकर जहर उगलता नजर आता है।

यही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि लश्कर के आतंकियों को “पाकिस्तानी सेना जनाजे की नमाज में खुद बुलाती है।”

यह बयान सीधे-सीधे पाकिस्तान के State Sponsored Terrorism की ओर इशारा करता है।

‘भारत मुझसे डरता है’—आतंकी का घमंड

अपने भाषण में कसूरी ने कहा— “भारत मुझसे डरता है।” हालांकि भारत के लिए यह कोई नई बात नहीं है। लश्कर-ए-तैयबा लंबे समय से आतंकवाद को “जेहाद” बताने भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने और पाक सेना के संरक्षण में काम करने के आरोप झेलता रहा है।

पहलगाम हमला और लश्कर का रोल

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाला संगठन भी लश्कर-ए-तैयबा ही था। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद भारत ने Operation Sindoor शुरू किया। उसके करीब 6 महीने बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेज इजाफा देखा गया।

सूत्रों का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद मिलकर नए हमलों की प्लानिंग कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

इस खुलासे के बाद भारत ने स्थिति को High Risk Threat करार दिया है। भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

भारत ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को चेताया है कि अगर आतंक को समर्थन जारी रहा, तो Operation Sindoor का अगला फेज भी शुरू हो सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर: याद दिला दें पाकिस्तान को?

Operation Sindoor के दौरान पाक अधिकृत इलाकों में आतंकी ठिकाने तबाह। कई नामी आतंकवादी ढेर। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी और अब कसूरी का बयान, मानो पाकिस्तान खुद ही सबूत पेश कर रहा हो।

स्कूल का मंच, गुब्बारे और नफरत भरा भाषण,पाकिस्तान में शायद आतंकवाद भी अब “को-करिकुलर एक्टिविटी” बन चुका है।

रॉन्ग साइड का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर, नासिक में 4 मौतें

Related posts

Leave a Comment