
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक हमले के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए।
इस शोभा यात्रा का उद्देश्य उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देना था, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
108 घोड़े, शौर्य और बलिदान का प्रतीक
शौर्य यात्रा की सबसे खास बात रही इसमें शामिल 108 घोड़े, जिन्हें परंपरागत रूप से वीरता, बलिदान, अडिग आस्था का प्रतीक माना जाता है। यह दृश्य इतिहास और वर्तमान को जोड़ता हुआ नजर आया।
शिव भक्ति में लीन पीएम मोदी, डमरू बजाते आए नजर
शोभा यात्रा के दौरान पीएम मोदी पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। वे जोर-जोर से डमरू बजाते नजर आए। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।
यह दृश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि संस्कृति और आस्था की तस्वीर बनकर उभरा।
जब सत्ता, संस्कार से जुड़ती है—तो दृश्य इतिहास बन जाते हैं।
सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना
शौर्य यात्रा के बाद पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। शिवलिंग का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने हमले के 1000 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने सोमनाथ को भारत की आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक बताया था।
सोमनाथ के बाद राजकोट और अहमदाबाद का दौरा
स्वाभिमान पर्व के समापन के बाद पीएम मोदी राजकोट जाएंगे, जहां वे Marwadi University में
- Vibrant Gujarat Regional Conference, Trade Show & Exhibition का उद्घाटन
- GIDC के 14 Greenfield Smart Estates के विकास का ऐलान
- Rajkot Medical Device Park का उद्घाटन
शाम को पीएम मोदी महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर Ahmedabad Metro Phase-2 के शेष रूट का उद्घाटन करेंगे।
आज के दौर में जब इवेंट्स सिर्फ कैमरे के लिए होते हैं, सोमनाथ की यह यात्रा याद दिलाती है कि कुछ यात्राएं वोट के लिए नहीं, विरासत के लिए होती हैं।
Iran में मस्जिद जली, इंटरनेट कटा, सड़कों पर जनता vs मौलाना

