
भारत की न्यायपालिका में सोमवार को एक ऐतिहासिक सुबह हुई। Justice Surya Kant ने भारत के 53वें Chief Justice (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे लेकिन प्रतिष्ठित समारोह में President द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।
हाल ही में रिटायर हुए CJI BR Gavai की जगह अब देश की सर्वश्रेष्ठ कानूनी कुर्सी Justice Surya Kant के पास है।
कितने दिनों तक रहेंगे देश के टॉप जज? (Tenure Details)
Justice Surya Kant का कार्यकाल- 24 नवंबर 2025 → 9 फरवरी 2027
यानी लगभग 14.5 महीनों तक देश की न्यायिक दिशा उनके हाथों में होगी। कानून मंत्रालय ने नवंबर की शुरुआत में ही उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी।
Surya Kant की संपत्ति: घर-पर-घर, जमीन-पर-जमीन… बस कार नहीं!
आप चौंक जाएंगे — देश के CJI के पास खुद की कोई कार नहीं है!
लेकिन…उनके पास पूरे भारत में 6 आवासीय संपत्तियाँ, दो बड़ी कृषि भूखंड, पत्नी के नाम WagonR चलिए थोड़ा डीटेल में देखते हैं:
संपत्तियाँ कहाँ-कहाँ हैं?
- चंडीगढ़ सेक्टर 10 — 1 कनाल का शानदार घर
- न्यू चंडीगढ़ Eco City-II — 500 sq yards प्लॉट
- चंडीगढ़ सेक्टर 18-C — 192 sq yards घर
- पंचकुला (गोलपुरा गांव) — 13.5 एकड़ कृषि भूमि
- गुरुग्राम Sushant Lok-I — 300 sq yards प्लॉट
- DLF-II Gurugram — 250 sq yards घर
- Greater Kailash-I दिल्ली — 285 sq yards का बेसमेंट + ग्राउंड फ्लोर
और सबसे खास— हिसार में पैतृक घर व 12 एकड़ कृषि भूमि में भी हिस्सा है।

कुल मिलाकर— “CJI घरों के मालिक हैं, लेकिन कार उनकी पत्नी की है — simplicity level: Supreme Court certified.”
भारत के नए CJI: प्रोफेशन, धाक और पहचान
Justice Surya Kant देश की उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों का संचालन किया। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के जज रहे। फिर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने और अब सुप्रीम कोर्ट में शीर्ष कुर्सी पर पहुँचे।
उनकी इमेज एक सख्त, निष्पक्ष और बेहद grounded न्यायाधीश की रही है।
न्याय की डोर अब ‘सूर्यकांत’ के हाथों में
भारत के न्यायिक सिस्टम में यह एक बड़ा बदलाव है। Justice Surya Kant का कार्यकाल कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों का गवाह बनेगा।
लखनऊ में हनी सिंह का तुफ़ानी शो—कोट फेंकते ही भीड़ हुई अनकंट्रोल!
