आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लाया है तो कुछ के लिए चेतावनी। आइए जानें चंद्र राशि के आधार पर लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष राशि (Aries) – सेहत और मानसिक तनाव से रहें सतर्क
चंद्रमा और केतु की युति से मानसिक अस्थिरता हो सकती है। कोई जरूरी सरकारी कार्य अटक सकता है, खर्च भी बढ़ेगा। संयम रखें और हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
भाग्यफल: 77%
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।
वृषभ राशि (Taurus) – कमाई बढ़ेगी, खुशियों की बारिश
सूर्य-बुध की युति से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। तकनीकी और फैशन क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
भाग्यफल: 91%
उपाय: लाल चंदन का तिलक करें, बजरंगबाण का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini) – खर्च का रखें ख्याल, संयम से काम लें
अटके कामों को पूरा करने का मौका है। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। पेंडिंग बिल चुकाने की आवश्यकता है।
भाग्यफल: 82%
उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
कर्क राशि (Cancer) – आर्थिक लाभ और कानूनी मामलों में सफलता
रुका हुआ धन मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा और कानूनी विवाद में जीत संभव है।
भाग्यफल: 90%
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo) – भावुकता से बचें, सोच-समझकर मदद करें
धार्मिकता में रुचि, लेकिन लोगों के बहकावे में न आएं। व्यवसाय में लाभ, तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
भाग्यफल: 89%
उपाय: जरूरतमंद को चावल या चीनी का दान करें।
कन्या राशि (Virgo) – सरकारी कामों में सफलता, खर्च अधिक
सरकारी कार्य पूर्ण होंगे, प्रेम-संबंध सुधर सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं।
भाग्यफल: 82%
उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें, घी का दीपक जलाएं।

तुला राशि (Libra) – व्यवसाय और रिश्तों में लाभ
व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोग, यात्रा से लाभ और रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा।
भाग्यफल: 88%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें, सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि
राजनीति, समाज और परिवार से लाभ मिलेगा। किसी रोमांचक यात्रा का भी योग बन रहा है।
भाग्यफल: 86%
उपाय: तुलसी पत्तों पर राम नाम लिखकर बजरंगबली को अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius) – करियर में सुनहरा मौका
किसी बड़ी नौकरी या प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है। खानपान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ।
भाग्यफल: 84%
उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
मकर राशि (Capricorn) – अप्रत्याशित लाभ का योग
जीवनसाथी से उपहार, पारिवारिक सौहार्द और यात्रा का योग है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में लाभ।
भाग्यफल: 86%
उपाय: सफेद चंदन का तिलक करें, शिव को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius) – सोच-समझकर लें फैसला
पारिवारिक और प्रोफेशनल सहयोग मिलेगा, परंतु निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक लाभ भी संभव है।
भाग्यफल: 82%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, चंदन का तिलक लगाएं।
मीन राशि (Pisces) – मेहनत से मिलेगा आर्थिक लाभ
परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन लाभ भी मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान दें।
भाग्यफल: 88%
उपाय: बजरंगबली को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।