War Crime: Iran का दावा—US ने दवाइयों वाले विमान पर बरसाए बम

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

यह कोई युद्ध का मैदान नहीं था… यह एक राहत मिशन था। लेकिन दावा है कि आसमान में उड़ान भरने से पहले ही इंसानियत को गोली मार दी गई। एक विमान—जिसमें गोलियां नहीं, दवाइयां थीं… सैनिक नहीं, उम्मीदें थीं… और उसी को निशाना बना दिया गया। अगर यह सच है, तो यह सिर्फ हमला नहीं—यह मानवता के चेहरे पर खुला तमाचा है।

मशहद एयरपोर्ट: जहां राहत मिशन बना ‘वार जोन’

Mashhad International Airport पर जो हुआ, उसने दुनिया को हिला दिया। ईरान का दावा है कि ‘महान एयर’ का एक नागरिक विमान, जो भारत के लिए मेडिकल सप्लाई लेकर उड़ान भरने वाला था, अमेरिकी एयरस्ट्राइक की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि विमान रनवे पर ही था—टेकऑफ से कुछ मिनट पहले—और तभी आसमान से आग बरसी। राहत सामग्री के डिब्बे, मेडिकल किट्स और उम्मीदों से भरा कार्गो—सब धुएं में बदल गया।

यह कोई फिल्मी सीन नहीं… बल्कि एक ऐसा दावा है जिसने इंटरनेशनल डिप्लोमेसी को हिला दिया है।

‘War Crime’ का आरोप: ईरान की सीधी चुनौती

Iran ने बिना लाग-लपेट के इसे ‘War Crime’ करार दिया है। उनका कहना है कि यह हमला जानबूझकर किया गया—ताकि मानवीय सहायता को रोका जा सके। ईरानी दूतावास ने साफ कहा— “यह सिर्फ एक विमान पर हमला नहीं… यह अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता दोनों का उल्लंघन है।”

यानी अब मामला सिर्फ सैन्य नहीं रहा—यह नैतिक और कानूनी लड़ाई बन चुका है।

कानून की किताब बनाम मिसाइल की भाषा

ईरान ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में घेरते हुए कई संधियों का हवाला दिया—

  1. Chicago Convention
  2. Montreal Convention
  3. Geneva Conventions

इनके मुताबिक, किसी भी नागरिक विमान—खासतौर पर राहत मिशन—पर हमला सीधे तौर पर अपराध है। लेकिन सवाल ये है—क्या युद्ध के मैदान में कानून सिर्फ किताबों तक सीमित रह गया है?

आरोपों के घेरे में अमेरिका

United States पर लगे इस आरोप ने हालात को और विस्फोटक बना दिया है। हालांकि, अब तक अमेरिका की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि या जवाब सामने नहीं आया है। लेकिन खामोशी भी कभी-कभी सबसे बड़ा बयान होती है।

इसी बीच, India और ईरान के बीच चल रहा मानवीय सहयोग भी सवालों के घेरे में आ गया है।

जंग का नया चेहरा: अब टारगेट ‘राहत’ भी?

मिडिल ईस्ट में पहले ही हालात नाजुक हैं। लेकिन अगर राहत मिशन भी अब सुरक्षित नहीं हैं, तो यह जंग एक नए स्तर पर पहुंच चुकी है।

यहां अब सिर्फ सैनिक नहीं मरते यहां उम्मीदें मरती हैं…यहां इंसानियत घायल होती है…और सबसे बड़ा डर यही है—अगर यह ट्रेंड बन गया, तो अगला टारगेट कौन होगा?

भारत पर असर: कूटनीति की परीक्षा

India के लिए यह सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय खबर नहीं है। यह सीधा सवाल है— क्या भारत इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया देगा? क्या संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठेगी? या फिर कूटनीति की चुप्पी ही जवाब बनेगी?

क्योंकि जिस विमान का टारगेट बनने का दावा है, वह भारत के लिए राहत लेकर आ रहा था।

UPPCS Result में ‘She Power’ का धमाका: नेहा नंबर-1, टॉप-10 पर कब्जा

Related posts

Leave a Comment