ईरान ने डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, US-UK बेस पर बड़ा हमला नाकाम

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

आसमान में आग, समुद्र में तनाव… और दुनिया सांस रोककर देख रही है! मिडिल ईस्ट की जंग अब सिर्फ खाड़ी तक सीमित नहीं रही—अब इसकी गूंज हिंद महासागर तक पहुंच चुकी है।
ईरान ने पहली बार US-UK के सबसे अहम सैन्य ठिकाने पर मिसाइल दागकर साफ कर दिया—ये जंग अब ‘लोकल’ नहीं, ‘ग्लोबल’ मोड़ ले चुकी है।

डिएगो गार्सिया पर हमला: क्या हुआ असल में?

मिडिल ईस्ट वॉर के 22वें दिन ईरान ने हिंद महासागर स्थित Diego Garcia पर बड़ा हमला किया। दो इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं—इरादा साफ था, US-UK को सीधा मैसेज देना।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं आ गया एक मिसाइल उड़ान के दौरान ही फेल। दूसरी को अमेरिकी SM-3 इंटरसेप्टर ने हवा में ही खत्म कर दिया। यानी हमला बड़ा था… लेकिन नतीजा ‘जीरो डैमेज’।

ब्रिटेन की एंट्री के बाद बदला खेल

ये हमला यूं ही नहीं हुआ। जैसे ही United Kingdom ने अमेरिका को अपने मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने की इजाजत दी, ईरान ने पलटवार कर दिया। यानी ये सिर्फ मिसाइल नहीं थी—ये ‘पॉलिटिकल मैसेज’ था “जो हमारे खिलाफ खड़ा होगा, वो टारगेट बनेगा।”

पहली बार मिडिल ईस्ट से बाहर वार

अब तक ईरान के हमले खाड़ी और आसपास के इलाकों तक सीमित थे। लेकिन इस बार सीधा हिंद महासागर में हमला… ये संकेत है कि जंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।

सीधी भाषा में कहें तो “अब कोई भी सेफ जोन नहीं बचा।”

अमेरिका की जवाबी तैयारी: फुल पावर मोड

United States पहले ही हाई अलर्ट पर है। 3 अतिरिक्त युद्धपोत तैनात। 2500 मरीन सैनिक भेजे। कुल सैन्य ताकत ~50,000 के आसपास। यानी अमेरिका अब ‘डिफेंस’ नहीं, ‘फुल-स्केल कंट्रोल’ मोड में आ चुका है।

ये जंग अब Netflix सीरीज से भी ज्यादा ट्विस्ट दे रही है हर दिन नया एपिसोड, हर रात नया क्लाइमेक्स…बस फर्क इतना है कि यहां “Next Episode” का मतलब और ज्यादा खतरा है।

ग्लोबल असर: दुनिया क्यों डरी हुई है?

डिएगो गार्सिया सिर्फ एक बेस नहीं, बल्कि इंडो-पैसिफिक की स्ट्रैटेजिक रीढ़ है। अगर यहां कुछ भी बड़ा होता, तो समुद्री व्यापार ठप। तेल सप्लाई प्रभावित। एशिया से यूरोप तक असर यानी ये हमला भले फेल हुआ हो, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं हुआ।

जंग अभी लंबी है

ईरान का ये हमला भले ही नाकाम रहा, लेकिन उसने दुनिया को साफ संकेत दे दिया “हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।”

अब सवाल ये है क्या अमेरिका जवाब देगा? क्या ब्रिटेन और गहराई से कूदेगा? या फिर ये जंग और बड़े टकराव में बदलेगी? फिलहाल इतना तय है ये युद्ध अभी खत्म होने वाला नहीं… बल्कि असली खेल अब शुरू हुआ है।

Related posts

Leave a Comment