Dalal Street पर जश्न! Sensex-Nifty की रफ्तार, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन, ट्रेड एनालिस्ट

भारतीय शेयर बाजार में आज खुशी और भरोसे का माहौल देखने को मिला। 19 दिसंबर के कारोबारी सत्र में निवेशकों ने जोरदार खरीदारी की, जिससे बाजार ने हालिया गिरावट को पीछे छोड़ते हुए शानदार कमबैक किया।

Sensex-Nifty का दमदार प्रदर्शन

Sensex करीब 600 अंक चढ़कर 85,067 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। Nifty 50 भी मजबूती के साथ 25,979 के स्तर तक चढ़ गया।

मोटे तौर पर देखें तो लगभग सभी सेक्टर्स में हरियाली नजर आई।

निवेशकों की झोली में ₹3 लाख करोड़

ऑल-राउंड खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल Market Capitalization ₹466 लाख करोड़ से बढ़कर करीब ₹469 लाख करोड़ हो गया। यानि निवेशकों को एक ही सत्र में लगभग ₹3 लाख करोड़ का फायदा हुआ।

भारतीय बाजार में तेजी क्यों आई?

1. रुपया रहा मजबूत

शुक्रवार को डॉलर की बिकवाली के चलते, रुपया 90 प्रति डॉलर के आसपास स्थिर रहा। करेंसी स्टेबिलिटी ने मार्केट सेंटिमेंट को सपोर्ट दिया।

2. FIIs की वापसी

विदेशी निवेशक फिर से एक्टिव नजर आए— गुरुवार: ₹595.78 करोड़ की खरीद। बुधवार: ₹1,171.71 करोड़ की खरीद। लगातार दो सेशन की FII Buying ने बाजार को बूस्ट दिया।

3. Global Markets से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में मजबूती दिखी— जापान का Nikkei: +1%, Hang Seng और Kospi: करीब +1%, वहीं, US Markets में— Nasdaq: +1.4%, S&P 500: +1% कमजोर अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के बाद January में Fed Rate Cut की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

4. Short Covering + Long-Term Optimism

पिछले 4 सेशन में Sensex करीब 800 पॉइंट (1%) गिरा, Nifty भी 1% फिसला अब Earnings Recovery की उम्मीद। Strong Macro कंडीशंस, India-US Trade Deal की संभावनाएं इन सबने निवेशकों को Lower Levels पर Buying के लिए प्रोत्साहित किया।

AI-Education से Space तक भारत-ओमान रिश्तों को Future Boost

Related posts

Leave a Comment