‘India’ क्यों बन रहा है Firefighter?” Iran ने सौंपा सबसे बड़ा रोल

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

तेहरान से आई एक लाइन… और पूरी दुनिया की निगाहें New Delhi पर टिक गईं। जब missiles हवा में हैं, diplomacy जमीन पर हांफ रही है… तब Iran ने India को “most trusted player” कहकर ऐसा पास फेंका है, जिसे पकड़ना भी risky है और छोड़ना भी।

ये सिर्फ बयान नहीं… ये global chessboard पर India को “Kingmaker” बनाने की कोशिश है।

तेहरान का भरोसा: क्यों India बना ‘डिप्लोमैटिक एंकर’?

ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने साफ कहा—India वो rare country है जो US से बात कर सकता है Israel से relation maintain कर सकता है और Iran के साथ trust भी रखता है यानी एक ही वक्त में तीन नावों पर balance… और वो भी बिना डूबे।

यही “strategic neutrality” अब India की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।

Trump की डील पॉलिटिक्स: शांति या रणनीतिक जाल?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अचानक ceasefire और talks की बात छेड़ दी। 15-point proposal, backchannel talks, Pakistan mediation… पूरा scene किसी Netflix political thriller जैसा लग रहा है।

लेकिन twist ये है Iran publicly कह रहा है “Respect चाहिए” US quietly pressure बना रहा है। और बीच में India… जिसे referee भी बनना है और spectator भी।

Diplomacy vs Drone Strikes

एक तरफ talks की बातें… दूसरी तरफ ground पर explosions। कुवैत एयरपोर्ट पर आग, Gulf में attacks, Hormuz Strait पर टेंशन ये conflict सिर्फ borders तक सीमित नहीं ये global economy की सांस पकड़ चुका है। यानी peace talks का volume high है… लेकिन bombs की आवाज अभी भी loud है।

India की Role Play: Mediator या Tightrope Walker?

India के लिए ये moment golden भी है… और dangerous भी। अगर mediation सफल हुई → Global leadership boost अगर fail हुई credibility पर सवाल यानी ये game सिर्फ diplomacy नहीं… reputation management भी है।

Expert View: Lt Col Vijay Singh (Retd) 

Retired सैन्य अधिकारी Lt Col Vijay Singh कहते हैं:

“India के पास आज वो rare geopolitical capital है जो Cold War के दौर में superpowers के पास हुआ करता था। लेकिन mediator बनना सिर्फ statements देने से नहीं होता, ground leverage चाहिए। US और Iran दोनों ही अपने strategic interests से पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में India अगर bridge बनता है, तो उसे सिर्फ diplomacy नहीं, deterrence understanding भी दिखानी होगी। वरना ये ‘peace broker’ का tag symbolic बनकर रह जाएगा, practical impact नहीं देगा। India को chess नहीं, 4D chess खेलनी होगी—जहां हर move का असर energy, trade और regional stability पर पड़ेगा।”

‘India बोले—भाई, मैं सबका हूं!’

World politics इस वक्त एक family WhatsApp group बन चुकी है US admin mode में Iran mute नहीं हो रहा Israel लगातार voice note भेज रहा और India? “Guys, calm down… let’s talk” वाला responsible member.

Peace की चाबी या Pressure का Trap?

Iran का भरोसा India के लिए opportunity है… लेकिन ये एक test भी है। क्या India सच में mediator बनेगा? या ये सिर्फ diplomatic optics रहेगा? एक बात clear है अब India सिर्फ spectator नहीं… script का हिस्सा बन चुका है।

RCB Sold for ₹16,705 Crore: IPL से पहले मेगा डील, कौन हैं नए मालिक?

Related posts

Leave a Comment