उन्नाव । निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक की ओर से किसान आंदोलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।
इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा मौजूद रहे।
इसके साथ ही जिला कृषि अधिकारी उन्नाव शशांक चौधरी और संगठन के जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।
किसान आंदोलन के माध्यम से किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में किसान संगठन के पदाधिकारियों और किसानों की भागीदारी देखने को मिली।
