कोरियन गेम नहीं? गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में पुलिस ने बदली थ्योरी

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों के सुसाइड मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। शुरुआत में दावा किया गया कि Korean task-based online game के प्रभाव में आकर तीनों ने जान दी। लेकिन अब पुलिस जांच ने इस थ्योरी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस का साफ कहना है अब तक किसी भी कोरियन टास्क गेम से जुड़े ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

9वीं मंजिल से छलांग: क्या हुआ उस रात?

घटना Indirapuram स्थित भारत सिटी सोसायटी की है, जहां तीन बहनों (उम्र 12, 14 और 16 साल) ने रात करीब 2 बजे 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सामने आते ही पूरे NCR में सनसनी फैल गई।

Korean Culture का जुनून: Diary ने खोले राज

जांच के दौरान पुलिस को लड़कियों की एक डायरी मिली है, जिसमें करीब 9 पन्ने, Korean drama, K-Pop, Korean food, Korean display pictures (DPs) का ज़िक्र बार-बार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, “Diary में Korean culture के प्रति fascination दिखता है, लेकिन किसी task-based game का उल्लेख नहीं।”

Korean Task Game थ्योरी पर ब्रेक

शुरुआती रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह कहानी तेजी से फैली कि “कोरियन लवर टास्क गेम ने तीनों को आत्महत्या के लिए उकसाया।”

लेकिन पुलिस का दावा कोई ऐप, कोई टास्क लिस्ट, कोई डिजिटल ट्रेस अब तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ। यानी जो बात viral हुई, वो अब जांच की कसौटी पर कमज़ोर पड़ती दिख रही है।

हर tragic घटना के बाद सबसे पहले एक आसान villain ढूंढ लिया जाता है कभी Blue Whale, कभी PUBG, अब Korean Game।

लेकिन सवाल ये है क्या असली जिम्मेदारी सिर्फ apps पर डालकर हम बच निकलते हैं?

यह केस सिर्फ game नहीं, बल्कि mental health, parental pressure और social influence पर भी सवाल खड़े करता है।

Police Investigation: अभी Final Conclusion नहीं

पुलिस का कहना है Case अभी under investigation है, सभी angles से जांच जारी है किसी भी नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाज़ी होगी.

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि “अफवाहों से बचें, verified facts का इंतज़ार करें।”

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में Korean task-based game थ्योरी फिलहाल हवा में है, जबकि Korean culture obsession एक psychological factor के तौर पर सामने आया है।

सच क्या है यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।

Deal पर ब्रेक! अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले रुबियो ने बढ़ाया सस्पेंस

Related posts

Leave a Comment