
दिल्ली के दिल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं।
शाह ने कहा, “यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा प्रणाली की गहराई से जांच का वक्त है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सख्त सज़ा मिलेगी।”
i20 कार में हुआ धमाका, लाल किला मेट्रो स्टेशन बना अफरातफरी का केंद्र
सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी हुंडई i20 कार में ज़ोरदार विस्फोट हुआ।
धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि “पहले तेज़ धमाका हुआ, फिर चारों ओर धुआं और चिल्लाहटें गूंज उठीं।”
एक चश्मदीद ने कहा, “हमने अपनी ज़िंदगी में इतना खतरनाक धमाका कभी नहीं देखा। लगा जैसे ज़मीन हिल गई हो।”
एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें जुटीं जांच में
घटनास्थल पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें पहुंच चुकी हैं।
पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार में विस्फोटक पदार्थ रखा गया था। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह आतंकी हमला था या तकनीकी विस्फोट।

अमित शाह की सख्त चेतावनी
गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, NIA और FSL के शीर्ष अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक की।
उन्होंने कहा — “किसी भी साजिश को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
शाह ने डॉक्टरों की टीम से घायलों की स्थिति की जानकारी भी ली और अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।
देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा
विस्फोट के बाद दिल्ली सहित पूरे एनसीआर, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और चेन्नई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल और मेट्रो नेटवर्क पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
खुशखबरी! अब जाम नहीं, हवा से बातें करेगा लोहिया पथ फ्लाईओवर
