आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष राशि (Aries)
“Real Estate में फायदे का योग, लेकिन माँ का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।”
आज आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले फायदेमंद रहेंगे। नए लोगों से संपर्क भविष्य के बिज़नेस के लिए फायदेमंद होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
“Dil है कि मानता नहीं… Emotional दिन है, लेकिन दोस्त संभाल लेंगे!”
भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा दिन हो सकता है। किसी अपने से दूरी खल सकती है। भाई-बहनों से बहस के योग हैं। हालांकि, दोस्तों का साथ राहत देगा। धार्मिक यात्रा संभव है।
मिथुन राशि (Gemini)
“रिश्तों में कॉम्प्रोमाइज़ करें, फायदा आपका ही होगा!”
रिश्तों को सहेजने का दिन है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यापार में टेक्नोलॉजी से लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
“Workplace पर वाहवाही और विदेश की तैयारी, क्या बात है!”
आज का दिन खुशियों से भरा है। करियर में पहचान मिलेगी, और विदेश से जुड़ी प्लानिंग सफल हो सकती है। लोन और वाहन से जुड़े फैसले आपके पक्ष में होंगे।
सिंह राशि (Leo)
“Hero बनने चले थे, लेकिन समझदारी ज़रूरी है!”
किसी की मदद करने की कोशिश आपके लिए उल्टा पड़ सकती है। वाद-विवाद से बचें। क्रोध नियंत्रित रखें। आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन यात्रा थकान दे सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
“Career में Big Move Possible, लेकिन Gossip से रहें दूर!”
नौकरी में नया अवसर या प्रमोशन मिल सकता है। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी बात स्पष्ट रखें। पुराने पारिवारिक विवाद उभर सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
“थोड़ी थकान, थोड़ा आराम… संतान से खुशखबरी मिल सकती है!”
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिजनों से मुलाकात सुकून देगी। संतान के कारण खुशी मिल सकती है। पिताजी से संवाद होगा। वाहन से जुड़ी शुभता संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
“New जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन जलने वालों से बचकर!”
लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आय के नए स्रोत बनेंगे। आलोचना की परवाह किए बिना आगे बढ़ें।
धनु राशि (Sagittarius)
“धीमी शुरुआत, लेकिन धमाकेदार एंडिंग!”
दिन की शुरुआत सुस्त हो सकती है, लेकिन व्यापार में फायदा होगा। धोखे से बचें लेकिन मौकों को भी हाथ से न जाने दें।
मकर राशि (Capricorn)
“स्लो स्टार्ट, लेकिन सॉलिड फिनिश – पैसों का फायदा तय!”
शारीरिक थकान रह सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius)
“पति-पत्नी में बहस possible, लेकिन पैसे का Flow अच्छा रहेगा!”
छोटी-छोटी बातों पर विवाद संभव है। संवाद में संयम रखें। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। शांत रहकर रिश्तों को संभालें।
मीन राशि (Pisces)
“ऑफिस में Drama, लेकिन घर पर सुकून मिलेगा!”
कार्यक्षेत्र में टेंशन रह सकता है। खर्च बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में स्थिति आपके पक्ष में होगी।