एलडीएः फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए खाली भूखण्डों का होगा सर्वे

एलडीए कार्यालय में संदिग्ध लोगों की इंट्री पर लगेगा बैन, किसी भी पटल पर जाने के लिए बनवाना होगा विजिटर पास लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी सम्पत्तियों की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए खाली भूखण्डों का सर्वे कराएगा। इसमें जिन भूखण्डों की रजिस्ट्री नहीं हुयी है, उनमें मूल आवंटी को सूचना भेजकर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, जिन प्रकरणों में आवंटी को कब्जा नहीं दिया गया है, उनमें आवंटियों को अभियान चलाकर कब्जा प्राप्त करवाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों…

Read More

सांसद रामजी लाल सुमन माफ़ी माँगें,राणा सांगा सबके – प्रदीप सिंह बब्बू

विरोध व्यक्तिगत है,जातीय नहीं लखनऊ। राष्ट्र नायक महाराणा सांगा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका।इसके पूर्व श्रीराम सेवा समिति क्षत्रिय समाज द्वारा क्षत्रिय भवन राजाजीपुरम लखनऊ में आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में सर्व सम्मति से सांसद रामजी लाल सुमन के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं,बल्कि उस…

Read More

सीएम का युवाओं को मंत्र, जीवन में शॉर्टकट मत अपनाइए, अपनी विरासत पर गौरव कीजिए और नेतृत्व का गुण विकसित कीजिए

देश की सबसे बड़ी विधायिका में चर्चा का हिस्सा बने 240 युवा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विधान भवन में युवाओं का एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित किया। विधान सभा मंडप, विधान सभा सचिवालय में संपन्न कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू किए गए माई भारत अभियान के तहत युवाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का…

Read More

यूपीसीडा का बड़ा कदम, प्रयागराज में स्थापित होगा नया रेल नीर संयंत्र

यूपी में अमेठी और हापुड़ के बाद रेल नीर का तीसरा संयंत्र होगा स्थापित लखनऊ/कानपुर। सीएम योगी उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के सरस्वती हाई-टेक सिटी में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा रेल नीर संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यूपीसीडा ने इस परियोजना के लिए 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस संयंत्र में 25 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इसकी उत्पादन क्षमता एक लाख लीटर…

Read More

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 30-31 मार्च को उपभोक्ता सेवाओं के लिए खुलेंगे बिजली कार्यालय

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दो दिन (30 मार्च, रविवार और 31 मार्च, सोमवार – ईद-उल-फितर) उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। राजस्व संग्रह और उपभोक्ता सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए कैश काउंटर सहित सभी कार्य सामान्य दिनों की तरह संचालित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में यूपीपीसीएल ने यह निर्णय लिया है।पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिए कि प्रबंध निदेशक यह सुनिश्चित करें कि सभी डिस्कॉम में उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवाएं निर्बाध रूप…

Read More

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में संतकबीर नगर के तीन और वाराणसी के एक डॉक्टर पर गिरी गाज

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए लखनऊ। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे चार डॉक्टरों पर शुक्रवार को गाज गिरी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चारों डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें:अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में…

Read More

अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद परिवहन विभाग अवैध ई-रिक्शा व ऑटो वालों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने जा रहा है। इसके लिए, परिवहन विभाग की तरफ से राजधानी लखनऊ समेत सभी जनपदों में पहली से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विषय में परिवहन आयुक्त ने अभियान की सफलता के लिए समस्त पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली थी।…

Read More

यूपी में दिन-रात के लिए अलग बिजली दर अभी नहीं !

लखनऊ: प्रदेश में दिन-रात का अलग-अलग टैरिफ फिलहाल लागू नहीं होगा. रात-दिन के अलग बिजली दर पर भी विद्युत नियामक आयोग ने कानून में यह प्रावधान किया है कि पावर कॉरपोरेशन की तरफ से जब प्रस्ताव आएगा तब उसे आयोग देखेगा. इसके लिए नियामक आयोग ने मल्टी ईयर टैरिफ डिस्ट्रिब्यूशन रेग्युलेशन 2025 को मंजूरी दे दी है. यह कानून जो 2024 से लेकर 2029 तक 5 सालों के लिए लागू रहेगा. अब इसी कानून के तहत आगे 5 सालों तक बिजली दरों का निर्धारण किया जाएगा. यह कानून 1 अप्रैल…

Read More

गाजियाबाद की भोजपुर फैक्टरी में बॉयलर फटा, तीन की मौत, कई घायल

गाजियाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने मांग पूरी हुए बिना शव नहीं उठाने दिया। गांव दतैड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मुलरूप से पिलखुवा निवासी अनमोल…

Read More

बड़े पैमाने पर यूपी पुलिस में आ रही है भर्ती,योगी सरकार पुलिस महकमे में 28,138 पदों पर करेगी भर्ती

लखनऊ। पुलिस क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है।योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में जल्द ही 28,138 पदों पर सिपाहियों की भर्ती करेगी।इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अप्रैल और मई महीने में नई भर्ती प्रकिया शुरू करने का ऐलान किया है।बोर्ड अप्रैल और मई में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।बोर्ड द्वारा इसी वर्ष साठ हजार से अधिक आरक्षियों और रेडियो संवर्ग के चौदह सौ से अधिक पदों पर भर्तियां पूरी की हैं। अप्रैल और मई में…

Read More