2008 और 2010 बैच के 27 पीसीएस अफसरों को मिलेगा आईएएस प्रमोशन लखनऊ। पीसीएस का आईएएस संवर्ग में प्रमोशन देने के लिए दिल्ली में विभागीय प्रोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें संघ लोक सेवा आयोग और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज और विशेष सचिव नियुक्ति विजय कुमार भी शामिल हुए। संघ लोक सेवा आयोग और केंद्र सरकार के अफसरों ने हरी झंडी दी। यूपी में पदोन्नति के लिए कुल…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
दशरथ समाधि मंदिर में पुजारी की अभद्रता को लेकर सूर्यवंश समाज ने की शिकायत
अयोध्या। जनपद अयोध्या के पूरा बाजार स्थित प्रभु राम के पिता राजा दशरथ की समाधि मंदिर में पुजारी संदीप दास द्वारा दर्शनार्थियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। सूर्यवंश समाज के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह ने इस संबंध में थाना महराजगंज में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि पुजारी संदीप दास दर्शनार्थियों से चढ़ावा चढ़ाने के दौरान आए दिन अभद्र व्यवहार करता है। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली हैं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। गुरु प्रसाद…
Read Moreलखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर 6 तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में 10 गोल्फ कार्ट्स का होगा संचालन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार जल्द ही राजधानी लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में कुल 16 गोल्फ कार्ट्स का संचालन शुरू कराने जा रही है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोमती रिवर फ्रंट पर दो तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में चार स्थानों पर 10 गोल्फ कार्ट्स के संचालन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे यहां आने वाले आगंतुकों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त निर्बाध परिवहन सेवाओं का संचालन…
Read Moreस्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद के विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत लखौरा स्थित एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईंट भट्टा व्यवसायी एवं समाजसेवी राजबहादुर यादव गुड्डू भईया ने शिरकत की। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रबंधक समाजसेवी राजबहादुर यादव गुड्डू भईया ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को…
Read Moreपंडित खेड़ा बजरंग सिटी मोड़ पर शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
भुइयन माता मंदिर के पास होने के कारण किया विरोध लखनऊ। कृष्णानगर के पंडित खेड़ा के बजरंग सिटी मोड़ पर खुल रही अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान के विरोध में सड़क पर स्थानीय महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पण्डित खेड़ा समग्र विकास समिति के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब ठेका के दुकान भुइयन माता मंदिर के पास लगभग 20 मीटर होने की वजह से नियम विरुद्ध भी है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के नागरिकों ने…
Read Moreयोगी सरकार की सख्ती से 2016 की तुलना में यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। 2017 से राज्य में डकैती, लूट, दंगा, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में 85 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। साथ ही माफिया और गुंडागर्दी पर शिकंजा कस गया है। प्रमुख अपराधों में भारी कमी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार योगी सरकार के कार्यकाल में…
Read Moreरोड एक्सीडेंट के केस में गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड किये जा रहे अपग्रेड
केजीएमयू, लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में अतिरिक्त 500 बेड की क्षमता वृद्धि लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट में कमी लाने और घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किये हैं। सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद ने रोड एक्सीडेंट के घायलों को गोल्डन ऑवर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड को उच्चीकृत करने के साथ कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटरों को लेवल-2 से…
Read Moreगोण्डा प्रशासन की बड़ी सफलता: महेशपुर और बुटाहनी वनटांगिया ग्रामों को मिले प्राथमिक विद्यालय
वनटांगिया ग्रामों में शिक्षा की नई रोशनी, वनटांगिया समुदाय को मिली नई पहचान गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जनपद गोण्डा प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार ने महेशपुर वनटांगिया ग्राम और बुटाहनी वनटांगिया ग्राम में प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही, स्कूलों के निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। यह पहल वनटांगिया समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी। प्रशासन की इस सकारात्मक…
Read Moreसम्भल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात
25.8 हजार वर्ग मीटर में होगा नए जिला अस्पताल का निर्माण, 100 बेड की होगी क्षमता लखनऊ। पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण में आगे रहे और विकास के मामले में पिछड़े संभल के कायाकल्प को योगी सरकार तैयार है। इसी क्रम में योगी सरकार अप्रैल से सम्भल के बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी लाने जा रही है। 25.8 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में नए जिला अस्पताल का निर्माण होना है जिसमें 100 बेड की क्षमता होगी। नियोजन विभाग ने निर्माण व विकास कार्यों को पूरा…
Read Moreयूपी में पहली से टोल महंगा होगा जाने क्या होगी नई दर
लखनऊ। वाराणसी, पूर्वांचल के अन्य जिलों समेत यूपी के टोल प्लाजा की दरें पहली अप्रैल से महंगी हो जाएंगी। एनएचएआई ने 2025-26 के लिए टोल की नई दरों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टोल की बढ़ी दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी। इसका असर वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली रूट से गुजरने वाले वाहनों पर पड़ेगा। इन प्लाजा से रोज औसतन 10 लाख छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। टोल दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई गई हैं। मासिक पास की…
Read More