उच्च सदन की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख तय होते ही दिल्ली से लेकर पटना और मुंबई तक सियासी कैलकुलेटर ऑन हो चुके हैं। 16 मार्च को मतदान होगा, लेकिन असली मुकाबला सिर्फ सत्ता बनाम विपक्ष नहीं है बल्कि गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की शतरंज भी है। इन 37 सीटों में फिलहाल 25 सीटें INDIA ब्लॉक के पास हैं और 12 NDA के खाते में। ऐसे में NDA के लिए यह “गणित सुधारने” का मौका है, लेकिन समीकरण इतने सीधे नहीं हैं। बड़े नामों की विदाई, नई एंट्री…
Read MoreCategory: राज्य
Gurgaon Crime: 3.5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
हरियाणा के Gurugram से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। 3.5 साल की मासूम बच्ची को उसके ही पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। 20 फरवरी को परिजनों ने बच्ची के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी रात त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पड़ोसी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मिसिंग…
Read Moreटेक छोड़ो… टी-शर्ट उतारो! AI Summit में यूथ कांग्रेस का ‘हाई-वोल्टेज’ शो
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित Bharat Mandapam में चल रहे हाई-प्रोफाइल AI Impact Summit के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में घुस आए। कार्यक्रम में देश-विदेश के टेक लीडर्स और नीति-निर्माता मौजूद थे, तभी माहौल अचानक राजनीतिक हो गया। नारे, पोस्टर और अचानक बढ़ा तनाव प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ आक्रामक नारे लगाए, जिनमें “PM is Compromised” जैसे स्लोगन भी शामिल थे। कुछ मिनटों के लिए समिट का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हटकर ‘पॉलिटिकल इंटेलिजेंस’ पर आ गया।…
Read Moreबंगाल में ‘खेला’ से ‘केस’ तक: ED बनाम ममता, अब सुप्रीम कोर्ट में टकराव
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ शब्द अब चुनावी नारों से आगे बढ़ चुका है। मामला अब सीधे देश की शीर्ष अदालत तक पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate ने Mamata Banerjee और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए Supreme Court of India का दरवाजा खटखटाया है। I-PAC रेड से उठी चिंगारी विवाद की शुरुआत चुनावी रणनीतिकार कंपनी Indian Political Action Committee (I-PAC) और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन से जुड़ी छापेमारी से हुई। ईडी का दावा है कि जब वह कानूनी प्रक्रिया के तहत डिजिटल…
Read Moreहिमाचल की वादियों में एंट्री अब ‘प्रीमियम’! 1 अप्रैल से जेब ढीली तय
पहाड़ों की ठंडी हवा अब थोड़ी महंगी पड़ सकती है। Himachal Pradesh सरकार ने एंट्री फीस में करीब ढाई गुना बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश के सभी 55 एंट्री बैरियर पर लागू होंगी। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu की अगुवाई वाली सरकार ने यह कदम राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए उठाया है। किन वाहनों पर कितना असर? नई दरों के मुताबिक, बाहरी राज्यों के हल्के वाहन: ₹70 से बढ़कर ₹170 13-सीटर वाहन: ₹110 से बढ़कर ₹170 भारी वाहन: ₹720 से बढ़कर ₹900 JCB…
Read More9 नंबर में डॉक्टर साहब PG में एंट्री! कटऑफ गिरा या सिस्टम फिसला?
देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल एंट्रेंस परीक्षाओं में गिनी जाने वाली NEET PG 2025 एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला इतना चौंकाने वाला है कि मेडिकल सर्कल से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छिड़ गई है। तमिलनाडु की तीसरे राउंड की काउंसलिंग में 800 में से महज़ 9 अंक पाने वाले एक उम्मीदवार को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MD सीट अलॉट कर दी गई वह भी मैनेजमेंट कोटे के तहत। अब सवाल उठना लाज़मी है क्या यह मेरिट है या सिर्फ मैनेजमेंट? 9 नंबर में PG सीट:…
Read Moreराफेल पर सवाल क्यों? मैक्रों बोले – इससे भारत बनेगा Super Strong
फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने भारत के साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा डील का खुलकर बचाव किया है। दिल्ली में आयोजित ‘AI Impact Summit 2026’ के दौरान उन्होंने कहा कि इस समझौते की आलोचना समझ से परे है, क्योंकि यह भारत को सैन्य रूप से और अधिक सक्षम बनाएगा। मैक्रों का स्पष्ट संदेश था यह डील केवल हथियार खरीद नहीं, बल्कि एक “Strategic Investment” है। 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील सप्ताह भर पहले रक्षा मंत्री Rajnath Singh की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 114 राफेल विमानों…
Read Moreविकास की रफ्तार या कर्ज़ का भार? गुजरात बजट में आंकड़ों का बड़ा खेल
गुजरात विधानसभा में पेश ताज़ा बजट दस्तावेज़ों के मुताबिक, राज्य का कुल सार्वजनिक कर्ज़ आने वाले वर्षों में 5.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है। आंकड़े बताते हैं कि 2023–24 में कर्ज़: ₹3,52,717 करोड़। 2024–25 में बढ़कर: ₹4,30,320 करोड़। 2025–26 अनुमान: ₹4,45,537 करोड़। 2026–27 अनुमान: ₹4,87,069 करोड़। 2028–29 अनुमान: ₹5,66,845 करोड़। यानी महज़ एक साल में करीब ₹77,000 करोड़ का इज़ाफा और पांच साल में लगभग 65% वृद्धि की संभावना। Growth Story: GSDP का सहारा सरकार का तर्क साफ है जब राज्य का GSDP करीब 68% तक बढ़ने…
Read More“कचरे पर करारा वार: सदन में Garbage से ज्यादा Politics की बदबू!”
बिहार में कचरा प्रबंधन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पूर्व नगर विकास मंत्री Jivesh Mishra ने दावा किया कि पटना में कचरे का लगातार निस्तारण किया जा रहा है और शेष कचरे के लिए भी कंपनी का चयन हो चुका है। उनके मुताबिक, जहां भी कचरे से जुड़ी समस्या है, उसे चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में पटना ऐसा शहर है जहां Waste Management के साथ-साथ कचरे से खाद और गैस बनाने की दिशा में भी काम चल रहा है यानी…
Read MoreAI Impact Summit 2026: 118 देशों की मौजूदगी में नया रोडमैप
दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन किया Narendra Modi ने, और मंच पर मौजूद थे दुनिया के कई बड़े नेता और टेक दिग्गज। करीब रात 9 बजे तक प्रधानमंत्री समिट में विभिन्न सेशन्स और इंटरैक्शन में शामिल रहेंगे। VVIP मूवमेंट के कारण पहले दिन आम जनता के लिए एंट्री बंद रही, और अब समिट 21 फरवरी तक जारी रहेगा। Global Stage, Indian Pitch यह चौथा ग्लोबल AI समिट है पहला 2023 में ब्रिटेन, दूसरा 2024 में दक्षिण कोरिया और तीसरा 2025 में…
Read More