Bolivia Plane Crash: आसमान से गिरा जहाज़, सड़क पर बिखरे नोट

अजमल शाह
अजमल शाह

दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia की प्रशासनिक राजधानी La Paz में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयरफोर्स का हरक्यूलिस Lockheed C-130 Hercules क्रैश होकर El Alto शहर की सड़क पर गिर पड़ा।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से ज्यादा घायल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

करेंसी मिशन और मौसम का कहर

बोलिविया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयरक्राफ्ट बोलिवियन करेंसी लेकर दूसरे देश जा रहा था। लेकिन खराब मौसम ने मिशन को हादसे में बदल दिया।

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान सामान्य से अधिक नीचे आ गया। एयरपोर्ट बाउंड्री पार करते हुए सड़क पर गिरा और कई वाहनों से टकराकर आग की चपेट में आ गया।

सवाल ये भी उठ रहा है क्या मौसम ही अकेला कारण था या तकनीकी चूक भी शामिल थी?

सड़क पर मलबा, भीड़ और बिखरे नोट

वायरल वीडियो में सड़क पर जला हुआ मलबा, कुचली कारें और बिखरे नोट दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग नोट उठाते भी दिखे मानो त्रासदी और लालच एक ही फ्रेम में कैद हो गए हों। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछारें कीं।

जब जहाज़ से नोट गिरते हैं, तो इंसान पहले कैमरा निकालता है या संवेदना?

एयरपोर्ट बंद, जांच जारी

हादसे के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। सरकार की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। वहीं केंद्रीय बैंक नुकसान के आंकड़े सार्वजनिक करेगा।

Aviation Safety पर बड़ा सवाल

हरक्यूलिस C-130 दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों में गिना जाता है। ऐसे में यह हादसा aviation safety और weather protocol पर नए सवाल खड़े कर रहा है।

क्या altitude miscalculation हुआ? क्या visibility इतनी खराब थी? या emergency landing ने हालात बिगाड़ दिए?

आसमान से गिरा जहाज़, सड़क पर बिखरे नोट यह दृश्य किसी फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि हकीकत है। लेकिन tragedy का असली वजन currency से नहीं, lives से मापा जाता है और सोशल मीडिया की दुनिया में हर हादसा breaking news भी है और viral content भी।

Pak-Afg War LIVE: ‘Open War’ ऐलान, 19 पोस्ट कब्जे का दावा

Related posts