
मुंबई की राजनीति का सबसे बड़ा मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 227 वार्डों में हुए चुनाव के नतीजों की मतगणना गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में सियासी पारा चढ़ता दिख रहा है।
कौन कितनी सीटों पर लड़ा? पूरा सियासी गणित
इस बार BMC चुनाव में गठबंधन और बिखराव—दोनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिला:
- BJP: 137 सीटें
- शिवसेना (शिंदे गुट): 90 सीटें
- शिवसेना (UBT): 163 सीटें
- MNS: 52 सीटें (UBT के साथ गठबंधन)
- Congress: 143 सीटें
- VBA: 46 सीटें (Congress के साथ गठबंधन)
- NCP (Ajit Pawar): 94 सीटें (अकेले मैदान में)
यानि मुकाबला सिर्फ पार्टियों का नहीं, बल्कि रणनीतियों का भी है।
शुरुआती रुझान: BJP Alliance आगे
मतगणना के शुरुआती ट्रेंड्स में BJP-शिंदे शिवसेना गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है।
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक:
- BJP गठबंधन: 15 सीटों पर आगे
- शिवसेना (UBT): 5 सीटों पर आगे
- NCP: 2 सीटों पर आगे
हालांकि, अभी शुरुआती दौर है और मुंबई की राजनीति में पलटवार सेकंडों में होता है।
2017 का इतिहास: शिवसेना थी नंबर वन
2017 के BMC चुनाव में:
- शिवसेना: 84 सीटें
- BJP: 82 सीटें
- Congress: 31 सीटें
- NCP: 9 सीटें
- MNS: 7 सीटें
तब अविभाजित शिवसेना और BJP साथ थे। आज वही साथी आमने-सामने हैं—यही इस चुनाव को और दिलचस्प बनाता है।

BMC चुनाव क्यों है ‘साख की लड़ाई’?
BMC सिर्फ नगर निगम नहीं, बल्कि ₹74,000 करोड़ के बजट वाली एशिया की सबसे अमीर Civic Body है। इसका बजट कई भारतीय राज्यों से भी बड़ा है।
1997 से 2017 तक BMC पर शिवसेना का राज रहा। अब BJP मुंबई फतह करना चाहती है। उद्धव ठाकरे अपनी खोई साख वापस। शिंदे गुट असली शिवसेना का दावा। Congress-NCP अपनी प्रासंगिकता बचाने की कोशिश में।
वादों की जंग: किसने क्या कहा?
- BJP Alliance: महिलाओं को BEST बसों में 50% किराया छूट
- UBT-MNS Alliance: महिला घरेलू सहायकों को ₹1500/महीना, 700 sq ft तक के घरों पर Property Tax Free
- Congress: प्रदूषण कम करने, BEST सेवा सुधार और मुंबई की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का वादा
Counting में नया नियम: स्लो लेकिन कंट्रोल्ड
इस बार चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है— अब एक समय पर सिर्फ 2 वार्डों की गिनती होगी। मतलब नतीजे धीरे आएंगे, लेकिन ड्रामा पूरा मिलेगा।
मुंबई पूछ रही है—“किंग कौन?” नेता कह रहे हैं—“जनता हमारे साथ है” और BMC का बजट चुपचाप मुस्कुरा रहा है—“आखिरकार मैं ही असली Prize हूँ।”
तिल-गुड़ खाओ, पतंग उड़ाओ… Hello UP बोला Happy Sankranti!
