
पाकिस्तान के नए Chief of Defence Forces और Field Marshal आसिम मुनीर ने ऐवान-ए-सद्र में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल डिनर में ऐसा बयान दे दिया, जो इस वक्त पाकिस्तानी सोशल मीडिया की नई ऑक्सीजन बन चुका है।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा— “Country is improving… Pakistan will now take upward flight.”
(बस फ्लाइट के टेकऑफ़ टाइम का किसी को आइडिया नहीं है!)
CDF बनने के बाद पहला बड़ा बयान—और बहुत ‘Positive’
सीडीएफ के रूप में उनकी पहली टिप्पणी को पाकिस्तान ने ऐसे पकड़ा जैसे गर्मी में पंखा पकड़ा जाता है।
— “हालात सुधर रहे हैं”
— “देश ऊपर उड़ेगा”
ये दोनों लाइनें TV डिबेट्स के लिए आज का फुल मील हैं।
2030 तक पावरफुल पोस्ट — ‘इतना लंबा कॉन्ट्रैक्ट तो क्रिकेटर्स को भी नहीं मिलता’
क़ानून बदला गया, नियम बदले गए, और अब आसिम मुनीर का कार्यकाल 2030 तक तय है। यानी— Pakistan’s longest-serving Army Chief loading…
राजनीति + सेना = ‘दोस्ती चल रही है’, सरकार का दावा
पाकिस्तान सरकार कह रही है कि सब ठीक है, सब नियमों के हिसाब से हुआ है।
— ये स्थिरता है या ‘silent tension’?
— पीटीआई से ‘ओपन वॉर’ शुरू हो चुका है?
— सेना और सरकार का गठबंधन कितना टिकेगा?

और पाकिस्तान की जनता पूछ रही है— “थोड़ा economy पर भी बयान दे देते Field Marshal साहब?”
भारत फैक्टर—‘खतरा अभी भी है’, इसलिए टर्म बढ़ाया गया?
पाकिस्तान की नई नियुक्तियों में India Factor साफ दिखता है। यही वजह है कि Army Chief और Air Chief, दोनों के कार्यकाल बढ़ाए गए हैं।
Dhanbad Gas Leak: सरकार बोली—“इलाका छोड़ो, बाकी हम देख लेंगे”
