नव-निर्माण या विध्वंस? अजय का वार—‘9 साल में UP का सिस्टम धंस गया’”

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

लखनऊ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ बयान नहीं दिए गए…यहां शब्दों ने सीधा वार किया। Ajay Rai ने मंच से ऐसा हमला बोला कि ‘नव-निर्माण’ का दावा अचानक ‘विध्वंस’ की बहस में बदल गया। और सवाल वही पुराना, लेकिन अब और तेज—क्या सच में विकास हुआ है, या सिर्फ उसका प्रचार?

“9 साल नहीं, 9 घाव”

Ajay Rai ने Yogi Adityanath सरकार के 9 साल के कार्यकाल को सीधा निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार जिन वर्षों को विकास बता रही है, असल में वो “विध्वंस के साल” हैं।

यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं था, बल्कि एक फ्रेम सेट करने की कोशिश थी—जहां हर उपलब्धि पर सवाल खड़ा किया जाए।

ग्रीन कॉरिडोर या ‘गड्ढा मॉडल’

लखनऊ में बने ग्रीन कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए Ajay Rai ने कहा कि उद्घाटन के अगले ही दिन सड़क धंस गई। उनका तंज साफ था—अगर सड़क एक दिन भी नहीं टिकती, तो विकास की कहानी कितनी टिकाऊ है। राजनीति में ऐसे उदाहरण हथियार बन जाते हैं, और यहां वही हुआ।

किसान: कर्ज, कालाबाजारी और खामोशी

किसानों का मुद्दा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का सबसे भावनात्मक हिस्सा रहा। Ajay Rai ने आरोप लगाया कि सूदखोरी का जाल इतना गहरा हो गया है कि लोग आत्महत्या तक करने को मजबूर हैं। आलू किसानों को लागत से कम दाम मिलने और खाद की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया गया। यह वही मुद्दे हैं जो चुनावी भाषणों में बार-बार आते हैं, लेकिन जमीन पर हल कम दिखता है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

Ajay Rai ने बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या और अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं। हालांकि सत्ता पक्ष हमेशा इन आरोपों को खारिज करता रहा है, लेकिन विपक्ष इन्हें लगातार हवा देता है।

“कर्ज लिया थोड़ा, चुकाया ज्यादा”

आगरा से आए किसानों ने जो कहानी सुनाई, वह किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। कम लोन लेकर कई गुना ज्यादा चुकाने के बावजूद बकाया दिखाया जा रहा है। फर्जी लोन और दलालों की भूमिका के आरोप भी लगे।

यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं, यह उस सिस्टम की कहानी है जिसमें आम आदमी फंस जाता है।

भारतीय राजनीति में हर सरकार खुद को ‘निर्माता’ बताती है और विपक्ष उसे ‘विध्वंसक’। सच्चाई अक्सर इन दोनों के बीच कहीं खो जाती है।

यहां भी वही कहानी है एक कहता है “सब ठीक है”, दूसरा कहता है “कुछ भी ठीक नहीं।” और जनता बीच में खड़ी सोचती है—“सच कौन बोल रहा है, और मेरे जीवन में क्या बदला?”

राजनीतिक विश्लेषक राजकुमार सिंह कहते हैं, आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह हैं, लेकिन आम आदमी के लिए सवाल बहुत सीधा है। क्या नौकरी मिली क्या फसल का सही दाम मिला क्या सुरक्षा का भरोसा बढ़ा अगर इन सवालों के जवाब ‘हां’ में हैं, तो सरकार मजबूत है।
अगर ‘नहीं’ में हैं, तो विपक्ष की आवाज तेज होगी।

Indian National Congress ने साफ संकेत दिया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वह सड़कों पर उतरेगी। यह बयान सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्ष का ट्रेलर है। Ajay Rai का यह हमला दिखाता है कि यूपी की राजनीति अब फिर से गरमाने वाली है।

FII बेचता रहा, DII खेलता रहा—633 अंक चढ़ा Sensex- बाजार का ‘बवाल’!

Related posts

Leave a Comment