
सॉफ्ट टॉयज़ यानी टेडी बियर, पिलो डॉल्स, कार्टून कैरेक्टर्स, एनिमल कशन वगैरह बनाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचना।
बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को क्यूट टॉयज़ पसंद आते हैं — ये ना सिर्फ खेलने के लिए, बल्कि गिफ्टिंग और डेकोरेशन में भी काम आते हैं।
IAS की बरसात, लू का बवाल और मस्क-ट्रंप की यारी का धमाल!
लागत कितनी आएगी? (Initial Investment)
खर्च का नाम | अनुमानित राशि (₹) |
---|---|
सिलाई मशीन | 12,000 |
फैब्रिक और फिलिंग (रॉ मटेरियल) | 15,000 |
कटिंग/डिजाइन टूल्स | 5,000 |
बेसिक पैकेजिंग मटेरियल | 3,000 |
रजिस्ट्रेशन व मार्केटिंग | 10,000 |
कुल | ₹45,000 – ₹60,000 |
मेहनत कम कैसे है इसमें?
-
डिजाइन एक बार बना, उसी से कई टॉयज़ तैयार।
-
कटिंग/स्टिचिंग आप चाहें तो फ्रीलांसर से भी करवा सकते हैं।
-
मार्केटिंग सोशल मीडिया से हो जाती है।
-
प्रोडक्ट्स लंबे समय तक स्टॉक किए जा सकते हैं – खराब नहीं होते।
बिक्री कहां और कैसे करें?
-
Instagram/Facebook Shop: शानदार फोटो + क्यूट कैप्शन से तेजी से ऑर्डर आते हैं।
-
Craft Fairs/Exhibitions: लोकल लेवल पर छोटे स्टॉल से शुरुआत करें।
-
Online Platforms:
-
Amazon, Flipkart (B2C)
-
Indiamart, TradeIndia (B2B)
-
Etsy (इंटरनेशनल कस्टमर के लिए)
-
मार्जिन कितना रहता है? (Profit)
| एक टॉय की लागत | ₹80 – ₹150 |
| बिक्री मूल्य | ₹300 – ₹800 |
| प्रॉफिट मार्जिन | 60% से 200% तक |
किसके लिए है ये बिज़नेस?
-
गृहिणियाँ जो घर से काम करना चाहती हैं
-
क्रिएटिव युवाओं के लिए जो हाथ से कुछ बनाना जानते हैं
-
महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए
-
पार्ट टाइम इनकम चाहने वाले रिटायर्ड लोग या स्टूडेंट्स
सफलता के मंत्र (Quick Tips)
-
बच्चों के कार्टून कैरेक्टर्स और ट्रेंडिंग मूवी कैरेक्टर्स पर ध्यान दें।
-
फेस्टिव सीज़न में स्पेशल कलेक्शन बनाएं (रक्षाबंधन, वैलेंटाइन्स, बर्थडे थीम)।
-
“Custom Soft Toy” का ऑप्शन दें — ग्राहक का नाम, फोटो, या मैसेज टॉय पर।
AI से बढ़ाएं बिज़नेस!
-
Canva से Instagram पोस्ट बनाएं
-
ChatGPT से टॉय के क्यूट नाम और कैप्शन
-
Google Trends से जानिए कौन-से टॉय सबसे ज्यादा सर्च हो रहे हैं!
अगर आप मेहनत से ज्यादा स्मार्ट वर्क में यकीन रखते हैं, और चाहते हैं कि आपकी क्रिएटिविटी ‘कैश’ में बदले, तो सॉफ्ट टॉय मेकिंग स्टार्टअप आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।
DAF में गलती? फिर इंटरव्यू में ‘सर…उम…वो…’ की शुरुआत तय समझो!