
भारत में कोरोना एक बार फिर से चिंता का कारण बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मामलों की संख्या 1326 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में देखा जा रहा है।
PM की जान पर खतरा? भागलपुर के बेरोजगार ने भेजी धमकी, फिर जो हुआ…
14 लोगों की मौत, महाराष्ट्र सबसे आगे
अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 2-2 तथा मध्य प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 मौत हुई है।
राज्यवार एक्टिव केस की स्थिति
-
केरल: 430
-
महाराष्ट्र: 325
-
दिल्ली: 104
-
कर्नाटक: 100
-
तमिलनाडु: 69
-
गुजरात: 64
-
उत्तर प्रदेश: 30
-
राजस्थान: 22
-
अन्य राज्य: कुल 182 केस
क्या वैक्सीन की कमी होगी? नहीं!
सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पास पर्याप्त कोविड वैक्सीन स्टॉक मौजूद है। स्थिति नियंत्रण में रही तो भारत वैक्सीन अन्य देशों को भी सप्लाई कर सकता है। अभी घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है।
नए वैरिएंट्स की पहचान
ICMR ने बताया है कि देश में फिलहाल 4 नए वैरिएंट सामने आए हैं:
-
LF.7
-
XFG
-
JN.1
-
NB.1.8.1
हालांकि WHO ने इन्हें अभी तक अत्यधिक खतरनाक नहीं माना है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी बताया है।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
-
मास्क पहनें
-
बार-बार हाथ धोएं
-
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें
-
बूस्टर डोज़ लें (यदि पात्र हों)
अलर्ट रहें, घबराएं नहीं
देश में कोरोना की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन मामले बढ़ते दिख रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हैं। आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
“असम को चाहिए शिक्षा, न कि बंदूकें!” — गोगोई का सरकार पर करारा वार