जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ…..

झांसी।जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं समर्पण की शपथ दिलाई

भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला ,संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना हम सभी का प्रथम दायित्व -जिलाधिकारी

प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संविधान की भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता -जिलाधिकारी

आज जिलाधिकार घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में संविधान दिवस 26 नवम्बर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं समर्पण की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संविधान की भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना चाहिए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार मिश्रा जी अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विधेस, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी गरिमा शर्मा जी कहकशा अंजुम जी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts