उन्नाव।थाना कोतवाली सदर परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के पुनरुद्धार के उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्रहण किया गया प्रसाद, चौकीदारों को भेंट किए गए कंबल, धोती एवं मिष्ठान्।
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली सदर परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के पुनरुद्धार कार्य के उपरांत फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया गया तथा विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाने पर नियुक्त चौकीदारों को उपहार स्वरूप कंबल, धोती एवं मिष्ठान्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर एवं मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी अपराध सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
