1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा तैयार कर उन्हें नये मतदाता बनाये जाने के दिये
झांसी। मंडलायुक्त रोल प्रेक्षक कृष्ण कुमार ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2026 के सम्बंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और एसएसआर अन्तर्गत किए जा रहे कार्य का फीडबैक लिया।
बैठक में श्री अभिषेक जैन भारतीय जनता पार्टी, उदय लुहारी भाजपा, गिरिजा शंकर राय जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस, अरशद खान जिलाध्यक्ष आप पार्टी, अभिषेक जैन भारतीय जनता पार्टी, सत्येंद्र खरे भारतीय जनता पार्टी, मोहम्मद शाहिद अपना दल, मो रिजवान खान जिलाध्यक्ष आप पार्टी, राजेन्द्र सिंह बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य पार्टियों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान रोल प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों एवं अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि शुद्ध त्रुटि रहित और पारदर्शी मतदाता सूची बनाए जाने में हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा अधिक से अधिक नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराएं ताकि उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शत प्रतिशत शुद्ध कराना हम सभी का लक्ष्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद समय-समय पर राजनैतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित कर एसएसआर का डेटा उपलब्ध कराया गया है और उनसे सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं। अभी भी अगर कोई त्रुटि रह गई हो तो उपलब्ध करा दें, संबंधित फार्म भरवाकर उसे सुधार लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन हेल्प के माध्यम से मतदाता स्वयं अपना फार्म भर सकते हैं।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा शादी उपरांत आई महिला को कैसे वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सकता है के प्रश्न पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि कॉमन सर्विस सेन्टर से आधार कार्ड में बदलाव करते हुए उक्त महिला को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर में कांड में बदलाव करने के लिए निर्धारित शुल्क देय करनी होगी।
रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री उदय लुहारी भारतीय जनता पार्टी ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ 383,384 एंव 385 खरकासानी/मऊ देहात के वोटर भिन्न-भिन्न बूथों पर मतदान करते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें एक ही बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में शामिल किया जाए। इसी क्रम में नगर क्षेत्र विधानसभा में
बूथ संख्या 246 के बीएलओ ग्वालियर से आते हैं,242 के बीएलओ आपने बूथ पर उपस्थित नहीं रहते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है, इसमें सुधार किया जाए।
बैठक में राजनैतिक दलों से उनके सुझाव व आपत्तियों के बारे में पूछा गया। राजनैतिक दलों ने षयह भी सुझाव दिया कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराये जायें और फार्म 6, 7 व 8 के की उपलब्धता सभी बूथों पर सुनिश्चित कराई जाए। इसके अतिरिक्त, कई बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित रहते है या कार्यप्रणाली शिथिल है उसमें सुधार लाया जाए। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बीएलओ की सूची हिन्दी में उपलब्ध कराए जाने को कहा।
इस अवसर पर अपरायुक्त प्रशासन कुँवर पंकज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, ईआरओ झाँसी नगर विधानसभा श्रीमती मनीषा धार्वे, ईआरओ मऊरानीपुर श्री मनोज कुमार, प्रभारी एडीईओ श्री आर के पाल उपस्थित रहे।
