झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा सपरिवार अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के बीच मनाई गई दीपावलीदीपावली के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा सपरिवार थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित St. Jude's Hounling Homes, नैनागढ़ में अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों एवं बालिकाओं के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं तथा उन्हें स्नेह एवं शुभकामनाएँ देते हुए पर्व की खुशियों में सहभागी बने। इस पहल के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने एवं उनके साथ खुशियों के पल साझा करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर शेर सिंह सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।
झाँसी पुलिस परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
