धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरी के साथ कस्बा अचलगंज के मुख्य बाजार एवं सर्राफा बाजार में किया गया पैदल गश्त…..

उन्नाव।धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना अचलगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा अचलगंज के मुख्य बाजार एवं सर्राफा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस की सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही थाना प्रभारी अचलगंज को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने सहित कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी गश्त एवं सतर्क निगरानी की जा रही है।

Related posts