जीवन के हर अंश को समझने की कथा महा शिवपुराण कथा

उन्नाव। भगवान शिव , माता पिता व गुरु को कोई चाहे जितने जन्म ले ले न कोई आज तक समझ सका है न समझ सकेगा । महा शिवपुराण शिव का स्वरूप है ।जिस स्थान पर महाशिव पुराण कथा होती है भगवान शिव स्वयं वहां मौजूद रहते हैं।


क्षेत्र के ग्राम गौरी में शिवदीप महाशिव पुराण कथा के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को बताया ।


उन्होंने शिव की आराधना व पूजा करने के बारे में महाशिव पुराण को आधार बताते हुए कहा कि विधाता भाग्य लिखते हैं और शिव पलटते हैं।जो भक्त प्रदोष काल में शिव को जल चढ़ता है व उनके सम्मुख दीपक जलाता है उसे वह भी मिल जाता है जो उसके भाग्य में नहीं होता है ।इस काल की पूजा कभी निष्फल नहीं होती सारे वैभव प्राप्त हो जाते हैं।इसी तरह उन्होंने बताया प्रातःकाल में पूजन करने से अनायास सुख प्राप्त होता है , दोपहर में करने से सारे पाप नष्ट होते हैं रात्रि में करने से सारे पाप नष्ट होते हैं।


उन्होंने कहा कि हमने कभी रुपए पैसे खर्च करने की बात नहीं कही ” केवल एक लोटा जल , सारी समस्याओं का हल , की बात सदैव रखी है।


उन्होंने भगवान शिव व मां पार्वती के साथ श्री शैलम की पहाड़ियों में भ्रमण के प्रसंग को जोड़ते हुए कहा कि वह टहलते हुए जब वेल वाटिका में पहुंचते है तो माता पार्वती ने उनसे पूछा कि आप को इंसान का कौन सा कार्य प्रिय है तो उन्होंने कहा वह
शिव लिग पर एक लोटा जल ही नहीं अगर कोई उन्हें हथेली से भी जलाभिषेक करता है तो भी वह स्वीकार कर लेते हैं बस उसके अंदर श्रद्धा विश्वास व आस्था होनी चाहिए । शिव को एक लोटा जल जो नियमित अर्पित करता है वह महामृत्युंजय को प्राप्त कर लेते हैं।


हथेली से शिव पर चढ़े जल को पीने से आत्म शिवलिंग तृप्त होता है और जीवन की सारी व्याधियों का नाश हो जाता है ।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , अंगद सिंह एम एल सी विधायक श्री कांत कटियार , अमितेश सिंह नंदू , सौरभ सिंह , नीरज यादव , भोपाल से आकर प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया

“अगर शिव कृपा होगी तो उन्नाव में बनेगा दूसरा कुबेर धाम”

बीघापुर:- लखनऊ कानपुर के लोग समुद्र मंथन की तरह प्रयास करते रहे उन पर शिव की कृपा नहीं हुई उन्नाव के लोगों पर निसंदेह शिव की कृपा है ।
अरुण सिंह ने सिहोर की तरह यहाँ दूसरा धाम बनाने का अनुरोध किया है अगर शिव की कृपा होगी तो जरूर उनकी इच्छा पूरी होगी ।

“जो विचलित है वही व्यस्त है “
बीघापुर :- प्रदीप मिश्रा ने कहा आज व्यक्ति सबसे ज़्यादा व्यस्त और मोबाइल में मस्त है किसी के पास समय नहीं है ।
जो विचलित है उसी के पास समय नहीं है और व्यस्त है जो थोड़ा सा भी समय शिव को दे दे वह कभी व्यस्त नहीं रह सकता

बीघापुर:- लखनऊ कानपुर के लोग समुद्र मंथन की तरह प्रयास करते रहे उन पर शिव की कृपा नहीं हुई उन्नाव के लोगों पर निसंदेह शिव की कृपा है ।


अरुण सिंह ने सिहोर की तरह यहाँ दूसरा धाम बनाने का अनुरोध किया है अगर शिव की कृपा होगी तो जरूर उनकी इच्छा पूरी होगी

Related posts