उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के बीघापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटखेरवा कलां के मजरे देवराहार निवासी रामसुमेर गौतम उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवीदीन का 14 अक्टूबर को असमय दुःखद निधन हो गया था परिवार मे पत्नी संगीता व एकलौता बेटा आदर्श 7 वर्ष है,दिवंगत रामसुमेर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे परिवार भूमिहीन है अब घर के मुखिया के निधन के बाद पत्नी संगीता पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा एक तरफ जीवनसाथी का साथ छूटने का गम तो दूसरी तरफ बेटे के शिक्षा व भरण पोषण का संकट आ गया।
परिवार की माली हालत देखकर ग्राम वासियो ने सर्वप्रथम सूचना राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को दी तो हमेशा कमजोर असहायों जरूरतमंदो की मदद करने वाले राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने बिना देरी किये हुवे अपने पूज्य पिताजी तेजबहादुर सिंह व अपनी टीम को आर्थिक मदद करने हेतु उनके आवास देवराहार भेजा, मौके पर पहुँचे श्री तेजबहादुर सिंह जी ने दिवंगत रामसुमेर के निधन पर दुःख ब्यक्त किया,दिवंगत रामसुमेर की पत्नी संगीता को आर्थिक मदद की व इस असीम दुःख की घड़ी मे सांत्वना देते हुवे परिवार की भांति भविष्य मे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से गोलू सिंह,सेनू यादव, कमलेश यादव,विश्वजीत चौहान, संदीप यादव, संकठा पासवान, मुकेश कुमार,पितंबर,राजकिशोर,रामश्री, सुषमा, राधा, कमला, अंगाना, सीमा आदि लोग मौजूद रहे उपस्थिति लोगो ने राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के मानवीय कदम की भूरि भूरि प्रशंशा की व ईश्वर ऐसे नायक की तरक्की की प्रार्थना की
