भ्रष्टाचारियों का मामला सामने आया

झांसी। थाना प्रेमनगर, जनपद झाँसी को अभिमन्यु तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया कि टाटा सफारी फेसलिफ्ट कार खरीदने हेतु उनका एक्सिस बैंक लिमिटेड से ₹19,32,003/- का कार लोन स्वीकृत हुआ था। इसी दौरान अभियुक्त मोहम्मद मुस्तफीक सिद्दीकी, संचालक मिजीना एसेंशियल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कम ब्याज दर पर लोन कराने तथा लोन फोरक्लोज (बंद) कराने का प्रलोभन दिया गया।

अभियुक्त के झाँसे में आकर वादी ने दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026 में चार किस्तों में कुल ₹10,50,000/- नकद लोन फोरक्लोज कराने हेतु अभियुक्त को दिए, जिसके एवज में अभियुक्त द्वारा कंपनी की पावती रसीद भी दी गई।

बाद में जानकारी करने पर वादी को ज्ञात हुआ कि उक्त धनराशि बैंक में जमा नहीं की गई थी तथा लोन फोरक्लोज कराने के संबंध में बताया गया ऑफर भी वास्तविक नहीं था। वादी द्वारा अपनी धनराशि वापस माँगने पर अभियुक्त ने टालमटोल करते हुए गाली-गलौज की तथा रुपये वापस न करने की धमकी दी।

Related posts