महर्षि बाल्मीकि जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में हुआ

उन्नाव।विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधानसभा अंतर्गत सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम मूरतखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप हुआ।

शिविर कैंप में पहुंचे 115 मरीजों ने लिया परामर्श और निःशुल्क दवाइयां जिसमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों को देखा गया।

शिविर में आए लोगों को वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक आवास विकास कालोनी उन्नाव के डाक्टरों की टीम के द्वारा मौके पर आज परामर्श दिया गया वही मौसमी बदलाव को लेकर जागरूक करते हुए बुखार,जुखाम , स्कीन से जुड़ी दवाइयों का वितरण और बचाव करने की सलाह भी दी गई।

इस दौरान क्लीनिक के चिकित्सक टीम फार्मासिस्ट, एलटी, प्रबंधक मयंक बाजपेई, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।

सदर विधायक पंकज गुप्ता की इस नेक पहल की सराहना ग्रामीणों ने की जा रही है।

Related posts