उन्नाव । 164 मोहान विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया,उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी,हसनगंज, उन्नाव को सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से अतिवृष्टि एवं सई नदी की बाढ़ से 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी फसल क्षति पर किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई ।
विकासखंड औरास, हसनगंज एवं नवाबगंज के औरास, नगर पंचायत औरास,नई बस्ती,मिर्जापुर,अजिगांव, गहाखेड़ा,सैदापुर,पनापुर,हसनगंज के रसूलपुर,बकिया, सलेमपुर,चिलौला,भगवंत खेड़ा,ऊंचगांव,चिरियारी, फरीदीपुर,रफीगढ़ी,छरेहरा, बीचपरी,निदेंमऊ,मरहा, मोहनगंज,हसनगंज, रानीखेड़ा खालसा,नसरतपुर जंगलेमऊ,नगर पंचायत मोहान,भोगला,हसनतगंज, शेषपुर बुजुर्ग,दाऊदपुर, आदमपुर,बरेठी,असुरनखेड़ा, गिरवर खेड़ा,देवीपुर, नवाबगंज,मोहम्मदपुर, नदौंहा,कृपाखेड़ा,अर्जुनामऊ, बजेहरा,हिनौरा,हसनापुर, पटकापुर,पथराहा,कोटवा, सलारपुर,नौंगांवा,धन्नीखेड़ा, बाल्हेमऊ,तेंदुआ,हिरनकुंदी, शेषपुर आदि गांव बाढ़ से बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित गांव हैं ।
समाजवादी पार्टी की प्रमुख 3 मांगें –
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राजस्व विभाग की टीम, लेखपाल एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सर्वे कराया जाए ।
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फसल हानि का सही आंकलन कर प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाया जाए ।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को राहत सामग्री, पशुओं के लिए चारा तथा रबी की फसल हेतु उन्नत बीज एवं खाद की व्यवस्था कराई जाए ।
विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान “गुड्डू” ने कहा कि सरकार किसानों की इस आपदा में अनदेखी कर रही है अगर जल्द सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन को बाध्य होगी ।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला सचिव शिव सिंह चौहान,जिला सचिव बालेन्द्र सिंह यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम यादव,ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज सल्तनत बहादुर सिंह,अशोक तिवारी, विधानसभा सचिव हसरुद्दीन, सोमेंद्र यादव,छात्र सभा अध्यक्ष छेदीलाल मौर्य,विकास श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह यादव सहित तमाम समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
