उन्नाव।नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर ग्राम पंचायत जैतीपुर के मजरा आदमपुर हड़ैया में गुरुवार रात करीब दो बजे एक किसान की गाय अचानक कुएं में गिर गई। घटना से किसान सुनीत रावत के परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पीआरवी 8322 ने मामले की जानकारी थाना सोहरामऊ के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय को दी।
उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक देशराज सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल महबूब ने फायर सर्विस टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
फायर सर्विस के चालक मनोज कुमार तथा फायरमैन राकेश जोशी, बृजनीश कुमार, प्रदीप पांडेय और होमगार्ड केशर सिंह ने कड़ी मशक्कत कर गाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से बेजुबान की जान बच गई, जिससे किसान के परिवार ने राहत की सांस ली।इस घटना ने साबित किया कि पुलिस का मानवीय चेहरा संकट की घड़ी में इंसान ही नहीं, बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए भी तत्पर रहता है।
