झांसी ।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद झाँसी के थाना नवाबाद, सदर बाजार एवं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थापित विभिन्न दुर्गा पण्डालों में महासप्तमी के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ काली माता की महाआरती का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित थाना पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सतर्कता बरती गई। पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस टीम मौके पर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
पुलिस की सतर्कता एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुए। इस दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बनी रही।
शारदीय नवरात्रि के महासप्तमी पर्व पर जनपद के विभिन्न दुर्गा पण्डालों में काली माता की महा आरती का आयोजन
