सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति…….

झांसी।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ (फेज-05) अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप, को यातायात पुलिस झाँसी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज जनपद झाँसी के प्रमुख एवं व्यस्त चौराहों इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, जीवन शाह तिराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा आदि पर लगभग 100 एन०सी०सी० महिला कैडेट्स और उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षियों ने संयुक्त रूप से शहर की यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात मुकेश कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात मुकेश कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम सभी एनसीसी महिला कैडेट्स को यातायात संचालन संबंधी आवश्यक इशारों, रोड सेफ्टी और सुरक्षित यातायात प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से अवगत एवं प्रशिक्षित किया गया, तत्पश्चात महिला कैडेट्स एवं महिला पुलिसकर्मियों ने अत्यंत उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ चौराहों पर खड़े होकर यातायात संचालन की कमान संभाली, साथ दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों (जैसे- हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना आदि) के प्रति जागरूक किया गया।

‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करना तथा समाज में यह सकारात्मक संदेश देना है कि महिलाएं सुरक्षा एवं व्यवस्था प्रबंधन में भी अग्रणी भूमिका

Related posts